24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण …

 

– ग्राम पंचायत महोखर में पंचायतीराज मंत्री ने लगाई चौपाल, सुनीं समस्याएं
– प्रधान ने इंटर कालेज और शमशान घाट के लिए मांगा अलग फण्ड

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को ग्राम पंचायत महोखर पहुंचे। वहां पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान ने गांव में इंटर कालेज और शमशान घाट के लिए अलग से फण्ड दिए जाने की मांग की। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया।

आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण
मंत्री श्री चौधरी ग्राम पंचायत महोखर पहुंचे। वहां पर ग्राम प्रधान अर्चना सिंह और उनके प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री श्री चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय का लोकर्पण किया और आंगनबाड़ी केंद्र की चाबी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सौंपी। इसके बाद मंत्री ने पंचायत भवन में चौपाल लगाई। वहां पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव को साफ और स्वच्छ रखें। इस दौरान ग्राम प्रधान अर्चना सिंह ने मंत्री से अपने गांव के लिए एक इंटर कालेज और शमशान घाट स्थल को विकसित करने के लिए अलग फण्ड दिए जाने की मांग की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को आश्वस्त किया। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द, विकास यादव, सौरभ तिवारी, राहुल सिंह, दिनेश सिंह उप निदेशक पंचायत जिला पंचायत राज अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की धमकी से डरकर खुद को लगाई आग: बेगम ने बचाई शौहर की जान

जिलाधिकारी अनुराग के निर्देश : युद्धस्तर पर गुणवत्ता युक्त हो निर्माण …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

गौसंरक्षण का ‘महाघोटाला’ : समीक्षा में ‘हिला’ पूरा सिस्टम, अफसरों की कहानी बेनकाब ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़