29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
लापरवाह अधिकारियों पर की जाए कार्रवाई : मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी
उत्तर प्रदेश

लापरवाह अधिकारियों पर की जाए कार्रवाई : मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी …

 

– 15 दिनों के अंदर पूरे किए जाएं सामुदायिक शौचालय निर्माण
– मंत्री ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की मंडलीय समीक्षा की

– विनोद मिश्रा

बांदा। सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को पंचायती राज विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की। सख्त लहजे में मंत्री ने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में सहायक विकास अधिकारियों ने जो लापरवाही की है, उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मंत्री ने दिए। अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एक पखवारे के अंदर पूरा किया जाए। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाया जाए तथा खुले में शौच को प्रभावी रूप से रोका जाए।


पंचायत भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए पंचायत मंत्री श्री चौधरी ने निर्देश दिये कि शेष पंचायत भवनों का निर्माण प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। कहा कि अधूरे पंचायत भवनों का जिला पंचायत राज अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। इनके निर्माण में तेजी लाई जाए। समीक्षा में पाया गया कि बांदा में 13, चित्रकूट में 11, हमीरपुर में 02 तथा महोबा में 04 पंचायत भवन अभी तक पूर्ण नही हुए हैं। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि मण्डल में कम व्यय होने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि 15वें वित्त आयोग से किये जाने वाले कार्यों में तेजी लायी जाए। मंत्री ने निर्देश दिये कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति पारदर्शी ढंग से कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ऑपरेशन कायाकल्प के अवशेष कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए।


जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत राज मंत्री ने निर्देश दिये कि जिला पंचायतों द्वारा जो सड़कों के कार्य प्रस्तावित हैं उनकों शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतें अपनी आमदनी बढाने के लिए भी प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि निराश्रित गौवंशों को प्राथमिकता पर गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए, जो पंचायत सचिव इस कार्य में रूचि न लें, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। पंचायत राज मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रशासकीय कार्यकाल में जो कार्य मानकविहीन हुए हैं। उनकी समिति बनाकर जांच कराई जाए।

लापरवाह अधिकारियों पर की जाए कार्रवाई : मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी

सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री की समीक्षा से पंचायती राज के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति शीघ्र कराए जाने की मांग की। अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील कुमार पटेल ने चित्रकूटधाम मण्डल में मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्री की समीक्षा बैठक से पंचायती राज के कार्यों में और गुणवत्ता आयेगी। विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बांदा वेदप्रकाश मौर्य, उप निदेशक पंचायती राज दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा सर्वेश कुमार पाण्डेय तथा चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के जिला पंचायत राज अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गीत: जनता का दिल रहा जीत !

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

जल निकासी की समस्या विकराल: 10 वर्षों से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का धरपकड़ अभियान तेज : पन्ना मार्ग की तीन प्राइवेट बसें हुई सीज, आठ अन्य वाहनों का हुआ चालान

बांदा में चरम पर गुंडागर्दी : आम की गुठली घर के बाहर फेंकने पर युवती के फाड़े कपड़े, छीना मंगलसूत्र …

ब्रेकिंग न्यूज़