City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार की बड़ी पहल, यूपी में सभी किसानों का बनेगा क्रेडिट कार्ड …

 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना के छोटी जोत वाले किसानों के भी क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के बेहतर उपयोग, अवस्थापना से संबंधित गैप्स को पूरा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार किसानों के लिए 27 विभागों को एक साथ जोड़ा गया है। पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए कृषि विभाग की ओर से जिलों में अभियान चलाकर किसानों के प्रार्थना पत्र वित्तीय संस्थाओं को दिए हैं, लेकिन कोरोना संकट के चलते सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सका। हालात सामान्य होने के बाद अब गांव-गांव में अभियान चलाकर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है।


पैक्स के सदस्य किसानों को भी उनका केसीसी जिला सहकारी बैंकों से सीधे बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव कृषि ने प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ और डिप्टी डायरेक्टर कृषि को पत्र जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों का कृषि विभाग के कर्मचारी शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए सभी इच्छुक लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड भरवाने के निर्देश दिए हैं। यह सत्यापन 15 अप्रैल तक चलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती : 2994 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

खाद बन गई है बेवफा : “नैनों से नैना नहीं लड़ा” रहा किसान, उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की नींद उड़ी : जेल में भयभीत कांप रहा हा थरथर !

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बहाई विकास की बयार: पंद्रह योजनाओं का शिलान्यास तीन का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़