24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : इंसानियत हुई शर्मसार: पड़ोसी ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर …

 

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर छह वर्षीय बच्चे को उठाकर जमीन में पटका दिया। घटना को अंजाम देकर मौके से आरोप‍ित फरार हो गया। आननफानन में स्वजन बच्‍चे को जिला अस्‍पताल लेकर भागे, जहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर द‍िया। बच्चे की गंभीर हालत में बनी हुई है।


मासूम को उठाकर पटका और भाग गया: मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला महुआ टोला का है। यहां के निवासी सत्यपाल का पुत्र नकुल शनिवार देर शाम बाजार में सामान लेने के लिए गया था। स्वजन ने बताया कि तभी रास्‍ते में शराब के नशे में धुत पड़ोसी लक्ष्मी ने उसे पकड़ लिया। बिना किसी बात के बेटे नकुल को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपित मौके से फरार हो गया। जानकारी पर स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया।


आरोपित की तलाश की जारी: कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गया था। पिता की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कलह : दो बच्चियों को डाई पिलाने के बाद मां ने भी पी, अस्पताल में भर्ती, जमीन बंटवारे के विवाद में उठाया था खौफनाक कदम

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

चंद्रावल नदी के किनारे मलबे में मिले चांदी के सिक्के, पुलिस की सख्ती के बाद 21 बरामद

City News Uttar Pradesh

देश में पहली बार : कानपुर में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का ट्रायल …

बेसिक शिक्षा विभाग करेगा धमाल : बनाये जायेंगे आदर्श विद्यालय

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़