City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

देश में पहली बार : कानपुर में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का ट्रायल …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

कानपुर। कानपुर में स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के पीडियाट्रिक ट्रायल में सबसे कम उम्र दो साल आठ महीने की बच्ची को वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को ट्रायल में दो से छह साल आयु वर्ग के पांच बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया।


ट्रायल के सबसे छोटे आयु वर्ग के वॉलिंटियर में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल किए गए। ट्रायल के चीफ इ्न्वेस्टीगेटर पूर्व डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि दो से छह साल आयु वर्ग के 15 बच्चों को अभी और वैक्सीन लगाई जानी है।
जिन्हें वैक्सीन लगी है उनका सेफ्टी प्रोफाइल चेक होगा। प्रदेश में कोवाक्सिन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में चल रहा है। इसमें तीन आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया गया। सबसे बड़ा आयु वर्ग 12 से 18 साल, उससे छोटा आयु वर्ग छह साल से 12 साल और सबसे छोटा आयु वर्ग दो से छह साल के बच्चों का है। अभी छह से 12 और 12 से 18 साल आयु वर्ग के 15 वॉलिंटियर को वैक्सीन की .5 एमएल की पहली डोज दी जा चुकी है।


सबसे छोटे आयु वर्ग में 20 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें छह का चयन किया गया। बाद में एक और बच्चे को हटा दिया गया। कुल पांच बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि सबसे कम उम्र की बच्ची की उम्र दो साल आठ महीने है।
इस आयु वर्ग का ट्रायल अभी चलेगा। इसमें दो साल के  बच्चे भी शामिल होंगे। अगली स्क्रीनिंग में दो साल का बच्चा रहेगा। सबसे कम उम्र की जिस बच्ची को ट्रायल के तहत वैक्सीन लगाई गई है। वह कानपुर देहात के एक डाक्टर की बेटी है।
इसके अलावा बैंक अधिकारी और कारोबारियों के बच्चे हैं। चीफ इ्नवेस्टीगेटर डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि ट्रायल ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया और अंतरराष्ट्रीय क्लीनिक ट्रायल के मानकों के लिहाज से किया जा रहा है।


– बच्चों की आरटीपीसीआर जांच हुई, सैंपल लिया
जिन बच्चों को ट्रायल में शामिल किया गया, उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई जो निगेटिव आई। वैक्सीन लगाने के पहले उनका ब्लड सैंपल लिया। इसे जांच के लिए आईसीएमआर दिल्ली भेजा गया है। जिन्हें वैक्सीन लगाई गई है, उनका एक सप्ताह का सेफ्टी प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। इसके बाद अगले बच्चों को टीका लगेगा।


– माता-पिता बोले- वैक्सीन जरूरी
ट्रायल में बच्चों को वैक्सीन लगने के दौरान उनके मां-बाप भी मौजूद रहे। बैंक अधिकारी और अन्य अभिभावकों ने बताया कि उन्हें भी वैक्सीन लगी है। इसके साथ ही बच्चों का वैक्सीनेशन जरूरी है। इससे कोरोना सुरक्षा रहेगी। वैक्सीन लगवाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हैवानियत : पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार !

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी अब कारपेंटर्स के बीच पहुंचे: फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ चलाई आरी, कुर्सी बनाना सीखा

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

Banda : नगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट …

City News Uttar Pradesh

स्कूलों की सुस्ती से ‘भविष्य’ पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई ‘फिसड्डी’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़