- विनोद मिश्रा
बांदा : लुटेरे बेखौफ हो गए हैं। नगर पालिका के संविदा चालक को धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बाद में हमलावर उसके जेब में पड़े 17 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल चालक ने कोतवाली में घटना की शिकायत की है। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी संविदा चालक 35 वर्षीय मिथुन नगरपालिका का ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार रात वह कचहरी चौराहे बच्चों के लिए फल खरीदने आया था। वहां से पैदल घर जाते समय होमगार्ड दफ्तर की अंधेरी गली में रेलवे पटरी के पास अज्ञात 4-5 लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इस पर चालक ने अपने बचाव में हाथ-पैर चलाए। गुत्थम-गुत्था की स्थिति होने पर लुटेरों ने धारदार हथियार से उसके गले में हमला कर दिया। इससे चालक लहुलूहान होकर जमीन में गिर पड़ा। घायल चालक ने बताया कि वह काफी देरतक बेहोश रहा। जब उसे कुछ होश आया तो उसने मोबाइल से स्वजन को घटना की सूचना दी। स्वजन उसे उठाकर पहले अलीगंज चौकी व कोतवाली ले गए। जहां पुलिस से उसने बताया कि हमलावर उसके जेब में पड़े करीब 17 हजार रुपये नकद छीनकर ले गए हैं। छीने गए रुपयों में करीब 13 सौ रुपये उसके ऑफिस के थे। जल्दबाजी में उसका मोबाइल बच गया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शराब के नशे में विवाद होना लग रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शराब घायल चालक ने बताया कि कचहरी चौराहे फल लेने के पहले उसने क्योटरा में अपने एक साथी के साथ शराब पी थी। लेकिन घटना के समय उसे नशा ज्यादा नहीं था। घटनास्थल के पास अंधेरा होने की वजह से वह हमलावर रुपये छीनने वालों को पहचान नहीं सका है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
