27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- फालोअप : जमीन का टुकड़ा बना खूनी जंगे मैदान, चुनाव रंजिश भी थी परवान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र खुरहंड में सीसी रोड के निर्माण के विवाद में हुई पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या और दो लोगों के बुरी तरह से घायल होने की घटना से जहां इलाके में सनसनी है। वहीं पुलिस फोर्स की तैनाती से गांव में दहशत भरा सन्नाटा पसरा है।घटना की पृष्ठभूमि में दोनों ही पक्षों में पिछले पंचायत चुनाव से चली आ रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और खुन्नस भी है। यह खुन्नस मात्र चंद फीट जमीन का विवाद था जो खूनी जंगे मैदान में परिवर्तित हो गया।


आपको बतादें की खुरहंड गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह के दरवाजे पर बने चबूतरे का कुछ हिस्सा तोड़कर सड़क बनाई जा रही थी, लेकिन अनूप सिंह इसको लेकर तैयार नहीं थे। अजीत के पिता गांव पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह के मुताबिक, इसके एवज में पूर्व प्रमुख 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अनूप सिंह ने सड़क का काम रुकवा दिया। इस पर सड़क बनवा रहे ठेकेदार ने पूर्व प्रधान के बेटे अजीत सिंह को मौके पर बुला लिया। दोनों आमने-सामने आए तो मामला सुलझने की बजाय खूनी जंगे मैदान बन गया। हत्या व दो घायल हो गये।


गांव में यह भी चर्चा है कि सड़क का विवाद तो संयोग बना। असल तनातनी तो पिछले पंचायत चुनाव के दौरान ही हो गई थी। पिछले चुनाव में अजीत के हत्या के आरोपी पूर्व प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी अशोका कुमारी और मृतक अजीत सिंह की मां बसंती देवी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थीं। अशोका कुमारी करीब 32 वोटों से जीत गईं। तभी से दोनों पक्षों के बीचराजनीतिक दरार बढ़ गई थी। अनूप सिंह अतर्रा महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।अभी तक कोई गिरफ्तारी पुलिस के हाथ नहीं लगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा : नशे में युवक ने फांसी लगाकर छोड़ी दुनिया, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh

सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

बांदा वासियों को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया का प्रलाप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़