City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रोडवेज यूनियन सरकार से नाराज, मागों को लेकर ललकार…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की चित्रकूटधाम मंडल इकाई सरकार की नीतियों से खफा है।रोडवेज के निजीकरण का विरोध कर संविदा और आउट सोर्स कर्मियों को नियमित करना उनकी मांग की जिद है। इसी को लेकर रोडवेज कर्मियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद बैठक की।


शाखा मंत्री राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि परिवहन निगम में सभी संवर्गों के पद रिक्त हैं। रिटायरमेंट के बाद नई भर्ती नहीं हुई। मौजूदा कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ है। अधिकांश तकनीकी कार्मिकों और सुपरवाइजर के पद खाली हैं। ज्ञानचंद्र वर्मा ने कहा कि पूरी निष्ठा और लगन से काम करने के बाद भी अफसर प्रताड़ित करते हैं। अनावश्यक रूप से वेतन में कटौती की जा रही है। शाखा उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कार्मिक को चोट लग जाए तो इलाज के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती। इन्हें आपात बीमा का लाभ मिलना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष महाकुंभ में निगम का नाम गिनीज बुक में आया। लॉकडाउन में भी कर्मी मजदूरों को लाए और पहुंचाया, पर अब रोडवेज के प्रति सरकार की नीयत अच्छी नहीं है।


उन्होंने कहा कि बस अड्डे के सामने प्राइवेट वाहन सवारियां ढो रही हैं। स्लीपर और एसी बसें अवैध रूप से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, दिल्ली, मुंबई रूटों पर चल रही हैं। आरोप लगाया कि वैधानिक परमिट न होने के बाद भी आरटीओ के संरक्षण में इन बसों का संचालन हो रहा है। इससे निगम की आय गिर रही है। कटौती के बाद भी तीन माह का वेतन रोककर दिया जा रहा।
बैठक को योगेंद्र सिंह, राशिद अली आदि ने भी संबोधित कर निजीकरण का विरोध और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की। बैठक में प्रवेंद्र कुमार, सुरेश पाठक, सुरेश विश्वकर्मा, राजेश तिवारी, बृजेश तिवारी, महेश, सत्येंद्र कुमार, रामबाबू, ज्ञानचंद्र वर्मा आदि थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जेल में बंद कैदियों की परिजनों से हो सकेगी वीडियो कॉल पर बात, रिकॉर्डिंग को लेकर भी होगी व्यवस्था

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित ने संभाला मोर्चा: बरसात से पहले ‘स्वच्छता’ का बड़ा अभियान

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग

बांदा : दरिंदगी की दास्तां से कांपा दिल, छह साल की मासूम से दुष्कर्म …

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़