- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासो से सड़कों का जाल बिछ जायेगा। उनके द्वारा दिये प्रस्ताव के सापेक्ष सदर विधान सभा में बुन्देलखण्ड विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत 13 नई सडके स्वीकृत हुई हैं, इनकी कुल लागत लगभग 16 करोड रूपये है।

निर्मित होने जा रही इन सडकों के अन्तर्गत खुरहण्ड गाॅव, सरस्वाह, सौंता, रेउना, अलिहा रजवहा छिबाॅव, काजीपुर, चौसड़, विगहना, कतरावल, कुरौली, कनवारा तथा बांदा नगर की दीप शिखा कलोनी, बाबा तालाब आदि क्षेत्रों में सडकों का निर्माण होगा।
इन रोडों के साथ-साथ विधायक प्रकाश के प्रस्तावों के सापेक्ष त्वरित अर्थिक विकास योजनान्तर्गत सदर क्षेत्र में बांदा नगर व बिसण्डा में पाॅच नई रोडें स्वीकृत हुयी है। इनकी कुल लागत लगभग तीन करोड है।

इन रोडों के अन्तर्गत मुक्तिधाम गेट से निम्नीनाले की ओर लंबाई 1.90 किमी लागत 77 लाख 44 हजार, झील के पुरवा में सम्पर्क मार्ग व नाली निर्माण कार्य लंबाई 0.525 किमी लागत 51 लाख 61 हजार , बिसण्डा नगर में लोली मार्ग से शवदाहगृह की ओर लंबाई 6.623 किमी लागत 41 लाख 3 हजार, बिसण्डा ग्रामीण के लोधन पुरवा नहर पटरी से बैजनाथ राजपूत के मकान की ओर लागत 72 लाख 73 हजार तथा बांदा नगर में मुक्तिधाम मेन रोड से महोबा रोड की ओ लागत 54लाख 65 हजार शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इन स्वीकृत रोडों के साथ-साथ सांसद के प्रस्तवों के सापेक्ष बांदा सदर विधान सभा के महुआ विकास खण्ड के अन्तर्गत दो सीसी रोडों की स्वीकृति शासन द्वारा दी गयी है। इसकी कुल लागत लगभग 2 करोड रूपये है। विधायक प्रकाश नें बताया कि जहाॅ ग्रामीण मार्गो के निर्माण से गांव से गांव की कनेक्टविटी को बढावा मिलेगा वहीं नगर मे स्वीकृत मार्गो से नगर को एक नया रुप मिलेगा। बांदा नगर पालिका के अन्तर्गत शामिल हुये नये मोहल्लो मे भी शहरी विकास की धारा बहेगी। इन मार्गो की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों मे भारी उत्साह है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
