City News Uttar Pradesh
बांदा रेलवे की 'किलाबंदी' : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा 'हड़कंप'
उत्तर प्रदेश

बांदा रेलवे की ‘किलाबंदी’ : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा ‘हड़कंप’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अब नरमी नहीं, बल्कि सख्ती का दौर शुरू हो चुका है। बांदा रेलवे स्टेशन पर चलाए गए वृहद टिकट जांच अभियान ने यह साफ कर दिया कि अब नियम तोड़ने वालों के लिए रेलवे परिसर सुरक्षित नहीं रहा।

बांदा रेलवे की 'किलाबंदी' : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा 'हड़कंप'

किलाबंदी चेकिंग अभियान के तहत रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 377 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ लिया, जिनसे कुल 2,62,860 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह सघन अभियान मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया।

बांदा रेलवे की 'किलाबंदी' : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा 'हड़कंप'

अभियान में टिकट निरीक्षण दल के साथ-साथ रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमें तैनात रहीं, जिससे किसी भी यात्री को बच निकलने का मौका नहीं मिला। अभियान के दौरान रेलवे की टीमों ने केवल ट्रेनों के भीतर ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, खानपान स्टॉल, प्रवेश-निकास द्वार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन निगरानी रखी।

बांदा रेलवे की 'किलाबंदी' : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा 'हड़कंप'

बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ-साथ अनियमित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट के दुरुपयोग और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अचानक हुई किलाबंदी से बिना टिकट यात्रा करने वालों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वैध टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेलवे की इस कार्रवाई का स्वागत किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराकर लगाया विश्व कप में जीत का ‘सिक्सर’: कप्तान रोहित के बाद शमी और बुमराह ने दिखाया दम

City News Uttar Pradesh

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र …

City News Uttar Pradesh

रेलवे दोहरीकरण ने बढ़ाया ‘जल निकासी’ का ‘संकट’ : डीएम ने दिया ‘समाधान का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के ट्विटर (Twitter) पर एसपी का नाम लिख अभद्र भाषा का किया प्रयोग, साइबर सेल ने शुरू की जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा में पंचायत चुनाव का ‘बदला हिसाब’ : अब 900 वोटर पर ‘एक’ बूथ, हर गांव में बनेगा ‘मतदान केंद्र’

विधायक प्रकाश बोले: होली ‘सामाजिक सौहार्द’ और भारतीय संस्कृति की ‘जीवंत पहचान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़