26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा 'सियासी' संदेश: योगी ने बदला 'बुंदेलखंड' का भविष्य
उत्तर प्रदेश

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा ‘सियासी’ संदेश: योगी ने बदला ‘बुंदेलखंड’ का भविष्य

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की राजनीति में बड़ा सियासी संकेत देते हुए राष्ट्रीय किसान यूनियन (महा शक्ति) के राष्ट्रीय सचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी बबलू तोमर ने योगी सरकार की नीतियों और कार्यशैली की खुलकर सराहना की है।

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा 'सियासी' संदेश: योगी ने बदला 'बुंदेलखंड' का भविष्य

योगी सरकार के समर्थन में ऐसा सियासी बयान दिया है, जिसने आने वाले चुनावी समीकरणों को नई दिशा दे दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बुंदेलखंड का सर्वांगीण विकास योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक अनौपचारिक लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण भेंट-वार्ता के दौरान बबलू तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के किसानों की पीड़ा, संघर्ष और जमीनी हकीकत को भली-भांति समझते हैं।

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा 'सियासी' संदेश: योगी ने बदला 'बुंदेलखंड' का भविष्य

यही वजह है कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेत-खलिहान तक असर दिखा रही हैं। किसान नेता ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, निःशुल्क बोरिंग योजना ने सूखे और जलसंकट से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत दी है। बिजली बिलों में छूट से खेती की लागत कम हुई है। और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

किसान नेता बबलू तोमर का बड़ा 'सियासी' संदेश: योगी ने बदला 'बुंदेलखंड' का भविष्य

किसान नेता बबलू तोमर नें अपने बयान के ‘राजनीतिक संदेश’ को और ‘स्पष्ट’ करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में ‘बुंदेलखंड की सभी सीटों पर भाजपा की जीत’ तय है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और आमजन के बीच सरकार को लेकर जो विश्वास पैदा हुआ है, वही इस जीत की सबसे बड़ी वजह बनेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी पुलिस को पहली बार मिला अपना प्रतीक चिन्ह, डीजीपी डा. डीएस चौहान ने किया अनावरण

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा की ‘परछाई’ पर भारी पड़ रहा ‘साया’ ? प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बना ‘सियासी शकुनी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जिले में काफी संख्या में लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पहुंचे पढ़ाने: छात्रों को बताया डीएम बनने का कमाल …

City News Uttar Pradesh

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़