
- विनोद मिश्रा
बांदा। अतरहट गांव शुक्रवार को एक ऐसी त्रासदी का गवाह बना, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। प्रेम, तनाव और टूटते रिश्तों की इस कहानी का अंत दो मासूम जिंदगियों की दर्दनाक मौत पर हुआ। अलग-अलग कुओं में कूदकर युवक-युवती की आत्महत्या ने न सिर्फ दो परिवारों को उजाड़ दिया।

गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित सिंह गुरुवार शाम शराब के नशे में घर लौटा। परिजनों से कहासुनी हुई और गुस्से में वह घर छोड़कर निकल गया। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह उसका अंतिम सफर होगा। रात के अंधेरे में अंकित अपने खेत पहुंचा। वहां बने कुएं ने उसकी जिंदगी की आखिरी कहानी लिख दी। उसने छलांग लगा दी और सन्नाटा मौत में बदल गया।

शुक्रवार सुबह जब अंकित घर नहीं लौटा, तो परिजन तलाश में खेत पहुंचे। कुएं के पास शराब की बोतल, पान-मसाला और मफलर मिला। पानी में उतराता शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। अभी अंकित की मौत की खबर गांव में फैली ही थी कि दूसरी दर्दनाक घटना हो गई। गांव की 19 वर्षीय कलावती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी।

परिजनों के अनुसार वह अपनी बहन की बेटी अंजलि को साथ लेकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकली। दोपहर करीब 11 बजे वह गांव के ही होरिहा डाड़ स्थित कुएं पर पहुंची और बिना किसी को कुछ समझने का मौका दिए छलांग लगा दी। मासूम बच्ची की चीखों पर ग्रामीण दौड़े, लेकिन कलावती की सांसें थम चुकी थीं। गांव में चर्चा है कि अंकित और कलावती के बीच प्रेम संबंध था। यही रिश्ता दोनों आत्महत्याओं की कड़ी माना जा रहा है। चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आत्महत्या की पुष्टि होती है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
