City News Uttar Pradesh
बांदा में दुस्साहस: रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की बूढ़ी मां से लूट, फिर पीट कर की हत्या
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

बांदा में दुस्साहस: रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की बूढ़ी मां से लूट, फिर पीट कर की हत्या

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “बदमाशों के दुस्साहस का सनसनीखेज” मामला सामने आया है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव में एक “अज्ञात बदमाश” ने रास्ता पूछने के बहाने “अकेली वृद्धा” को निशाना बनाकर “लूट की वारदात” को अंजाम दिया और विरोध करने पर “पीट-पीटकर उसकी हत्या” कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। खम्हौरा निवासी 70 वर्षीय किशोरी अपने खेत की रखवाली के लिए गई थी। तभी घात लगाए एक बदमाश रास्ता पूछने के बहाने उसके करीब पहुंचा। वृद्धा कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश ने उसका “गला दबा” दिया और “नाक में पहनी सोने की बाली लूटने” लगा।बांदा में दुस्साहस: रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की बूढ़ी मां से लूट, फिर पीट कर की हत्याजब वृद्धा ने “हिम्मत दिखाकर विरोध” किया तो “बदमाश ने हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट” की। वृद्धा लहूलुहान होकर बेहोश हो गई और बदमाश मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर जख्मी वृद्धा ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग 200 मीटर तक घिसटते हुए सड़क तक पहुंची। वहां मौजूद एक पड़ोसी किसान ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी।बांदा में दुस्साहस: रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की बूढ़ी मां से लूट, फिर पीट कर की हत्यापरिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए,जहां देर रात “इलाज के दौरान उसने दम तोड़” दिया। मृतका के परिवार में दो पुत्र हैं, जिनमें से एक “होमगार्ड” है। “वारदात से गांव में दहशत का माहौल” है। परिजनों ने अतर्रा कोतवाली में लूट और हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है, जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : धन्वंतरि देवता सनातन ग्रंथों में भगवान विष्णु के स्वरूप

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का ‘त्रिकोणीय वार’: अन्नदाता परेशान, इंदिरा पार्क बदहाल और जल योजना पर उठे ‘सवाल’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

भूख और बेबसी : मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूदी मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर …

Banda : माघ मेला के लिये मंडल से डेढ़ सौ बसों का बेड़ा तैयार…

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

ब्रेकिंग न्यूज़