City News Uttar Pradesh
स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार साल पूरे होने पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में अलग-अलग दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा सप्ताह के तहत 22 जुलाई को टीएलएम दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

इसमें शिक्षक टीचिंग लर्निंग मेटेरियल के जरिये बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करके दिखाएंगे। प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। दूसरे दिन 23 जुलाई को एफएलएन दिवस का आयोजन होगा। इसमें नवाचारी शिक्षण पद्धतियों पर संगोष्ठी होगी। इसके साथ ही लर्निंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों की ओर से निपुण शपथ भी ली जाएगी। 24 जुलाई को खेल दिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

25 जुलाई को सांस्कृतिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से लोकनृत्यों का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को कौशल एवं डिजिटल इनिशिएटिव्स दिवस आयोजित होगा, जिसमें कौशलप्रद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 27 जुलाई को इको क्लब दिवस आयोजित होगा। मौके पर पौधरोपण होगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ीं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 28 जुलाई को सामुदायिक भागीदारी दिवस होगा। जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना : गांवों में निगरानी समितियों को किया जाए सक्रिय, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

रूठ गये बदरा मनाये कैसे : सूखे के आसार से किसान परेशान, क्या होगा अंजाम !

विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

मरही माता देवी मंदिर का है अनोखा इतिहास : श्रधा का अद्भुत है यह केंद्र

City News Uttar Pradesh

Coronavirus Update : यूपी में कुछ कम होता दिखा कोरोना संक्रमण,  24 घंटे में 21,331 नए केस, 278 लोगों की मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़