24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Corona Virus in UP : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सामने आए 32993 नए संक्रिमत, 265 लोगों ने दम तोड़ा …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का तेजी से बढ़ता संक्रमण देश के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का इससे बचाव के वृहद अभियान के बीच में भी बीते 24 घंटे में 265 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही 32,993 नए संक्रमितों के मिलने के बीच में 30,398 लोग इसके संक्रमण से उबरे भी हैं। राजधानी लखनऊ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां 24 घंटे के दौरान 4,437 नए केस मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि यहां कुल मिले संक्रमितों से ज्यादा 5,960 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।


उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 265 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 39 लोगों ने लखनऊ में दम तोड़ दिया है। यहां अब तक कुल 1713 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। अब भी लखनऊ में 49,064 कोरोना के एक्टिव केस हैं। वहीं कानपुर व गाजियाबाद में 15-15 और प्रयागराज व वाराणसी में 13-13 लोगों की मृत्यु हुई है। नोएडा में 12 संक्रमितों की मौत हुई है।


अब तक चार करोड़ की जांच : प्रदेश सरकार का बड़ा जोर टेस्टिंग पर भी है। कल प्रदेश में 1,84,144 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 4,01,41,354 सैंपल्स की जांच की गई है। चार करोड़ से ज्यादा टेस्ट करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।


वैक्सीनेशन के अभियान पर जोर : प्रदेश सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के बड़े अभियान की तैयारी पूरी कर ली है। 29 अप्रैल तक प्रदेश में एक करोड़ से अधिक की डोज आ जाएगी। इसके लिए सरकार के लिए एक करोड़ से ज्यादा डोज का आदेश निर्गत किया गया है। 50-50 लाख कोवैक्सीन व कोविशील्ड की लोगों को समय पर डोज उपलब्ध कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया, बांदा चित्रकूट में सौर ऊर्जा का होगा विस्तार : 919.90 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह निभा रहे हैं रोल “आराम हराम” है ! …

Good News : यूपी में पुलिस कार्मिकों का बढ़ेगा पौष्टिक आहार भत्ता, सिम भत्ता भी देगी प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

कामदगिरि मुखारविंद आश्रम में रहने वाले युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी, सेवादार के रूप में आश्रम में करता था काम

बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़