27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से फाग गीतों का मधुर गायन शुरू हो गया है। नगढि़यों और ढोलक के मधुर स्वर गूंजने लगे हैं। यह फाग गायन रंग पंचमी तक होंगे। इसके साथ ही होली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप

प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण बुंदेलखंड में वसंत पंचमी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। बुंदेली लोक कलाकार नगढि़यों, ढोलक आदि वाद्य यंत्रों की पूजा करते हैं। सरसों के फूल देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। कई स्थानों पर होली के डांढ़ा भी गाड़े जाते हैं। इसके साथ ही होली की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। फाग और होली गीतों के मधुर स्वर चहुंओर गूंजने लगते हैं।

बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से गूंजने लगे फाग गीत और ढोलकों पर थाप

बुंदेलखंड के प्रख्यात समाज सेवी गोपाल भाई कहते हैं की बुंदेलखंड में वसंत पंचमी से रंग पंचमी तक लोक कवि ईसुरी की फाग और अन्य लोक कवियों के चौकड़िया, छंद और होली के गीत गाए जाते हैं। फाग गायन की तैयारियां हर जगह शुरू होती हैं। बुंदेलखंड में वसंत पंचमी पर बुंदेली वाद्य यंत्रों नगढि़या, सारंगी, ढोलक आदि की पूजा करने की परंपरा है। इसके बाद इन बुंदेली वाद्य यंत्रों का वादन से वादन की मादकता शुरू हो जाती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित, मेहनत करेंगे तो अच्छा आएगा रिजल्ट …

बांदा : उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

हरियाणा से वापस घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया

आठ नन्हीं परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

ब्रेकिंग न्यूज़