
- शरद मिश्रा
बांदा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बांदा ने एक ऐसा प्रेरणादायी दृश्य देखा, जिसने साबित किया कि दिव्यांगता शरीर की नहीं, मन की होती है। अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विशेष समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

मंत्री ने मंच से दिव्यांगजनों को “जीवन संघर्ष में कामयाबी का अनमोल रत्न” बताते हुए उनके साहस, प्रतिभा और आत्मबल को सलाम किया। कार्यक्रम में कई दिव्यांग व्यक्तियों को सम्मानपत्र, शॉल और प्रतिष्ठा सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। राज्य मंत्री रामकेश ने एक-एक प्रतिभागी से मिलकर उनके संघर्ष, कौशल और उपलब्धियों की सराहना की।

मंत्री रामकेश ने कहा “दिव्यांगजनों की इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास अद्वितीय” है। वे न केवल संघर्ष के योद्धा हैं, बल्कि सफलता की ऐसी मिसालें गढ़ते हैं, जिनसे पूरा समाज प्रेरणा लेता है। प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की ताकत दिव्यांगजन ही दिखा सकते हैं।

राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों की शिक्षा,रोजगार, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। “मोदी और योगी सरकार एक ऐसे उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है जहाँ कोई भी चुनौती किसी नागरिक की प्रगति में बाधा न बने।” उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं, पेंशन योजनाओं, कृत्रिम अंग वितरण और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
