
- शरद मिश्रा
बांदा। सावधान होशियार ! डिजिटल युग का नया साइबर हथकंडा लोगों को शिकार बनाने में तेजी से सक्रिय है। अब जालसाज ओटीपी नहीं पूछते वे सीधे ‘कॉल मर्ज’ के जरिए बैंक खाते की चाबी हासिल कर लेते हैं। शहर और गांवों में कई लोग इस घातक चाल का शिकार बन चुके हैं, लेकिन धोखाधड़ी का तरीका इतना चालाक और ‘साफ-सुथरा’ है कि भुक्तभोगी को घंटों बाद तक भनक तक नहीं लगती कि उसका खाता ‘खाली’ हो चुका है।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में बांदा साइबर सेल में ऐसे कई मामले पहुंच चुके हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि हर घटना में एक ही फॉर्मूला, एक ही तकनीक और एक ही जालसाजी पैटर्न देखने को मिला है। साइबर जालसाज अब ओटीपी मांगकर खुद को एक्सपोज़ नहीं करते। वे सीधे फोन करते हैं पहचान वाली आवाज़ में, दोस्त/रिश्तेदार/अधिकारी बनकर।

पीड़ित के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आती है। कॉल करने वाला बेहद परिचित अंदाज़ में बात करते हुए कहता है “मैं फलाना बोल रहा हूं तुम्हें अभी एक कॉल आएगी,उसे मर्ज कर दो जरूरी है।” दूसरी कॉल किसी दोस्त की नहीं होती वह बैंक/वॉलेट कंपनी की ऑटो-कॉल होती है, जिसे ठग पहले से ओटीपी के लिए सेट कर चुका होता है। जैसे ही दोनों कॉल मर्ज होती हैं ठग को ओटीपी मिल जाती है। उसके बाद सिर्फ 3–5 मिनट के अंदर पूरा बैंक खाता खंगाल दिया जाता है। पीड़ित को तब पता चलता है जब वह अपना बैंक बैलेंस ‘चेक’ करता है।

सीओ साइबर सौरभ सिंह के अनुसार यह बेहद खतरनाक और नया तरीका है। लोग ओटीपी सीधे नहीं बताते, इसलिए अपराधी यह चाल अपना रहे हैं। जागरूकता जरूरी है,वरना खातों को खाली होने में एक मिनट भी नहीं लगता।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
