City News Uttar Pradesh
यूपी : कोरोना के चलते अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं
उत्तर प्रदेश

यूपी : कोरोना के चलते अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के चलते गृह विभाग ने स्कूल और कालेज को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूल और कालेज छह फरवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। इससे पहले सरकार ने 30 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी जारी रहने के कारण शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को छह फरवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद पांच जनवरी को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था।

यूपी : कोरोना के चलते अब 6 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कालेज, जारी रहेंगी आनलाइन कक्षाएं
UP: Now all schools and colleges will remain closed till 6th February due to Corona, online classes will continue

सीएम योगी के निर्देश पर शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड का प्रकोप जारी रहने पर शिक्षण संस्थानों को फिर 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद शासन ने स्कूलों की बंदी की अवधि को बढ़ाकर अब 30 जनवरी कर दिया। अब फिर से सभी स्कूल और कालेजों को छह फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 7907 नए रोगी मिले हैं। वहीं 14993 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मिल रहे मरीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा रोगी स्वस्थ होने के कारण सक्रिय केस घटकर 65263 रह गए हैं। 17 जनवरी को प्रदेश में तीसरी लहर में सर्वाधिक 1.06 लाख सक्रिय केस थे। यानि 11 दिनों में 41353 मरीज घटे हैं। उधर 14 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब राज्य में संक्रमण दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन को अपराधियों का सलाम, पुलिस नाकाम ! ..

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें …

City News Uttar Pradesh

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक: विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, डीजीपी ने जारी क‍िया आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़