- विनोद मिश्रा
बांदा। चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को किसान दिवस के रूप में हजारों किसानों के बीच भव्यता से मनाकर रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें जहां जिले में इतिहास रच दिया, वहीं भाजपा एवं बसपा दलों के स्थानीय दिग्गज नेताओं के चेहरों पर “राजनीतिक हवाई” सी उड़ गई। उन्हें चुनावी चिंता सी सताने लगी।

पूर्व प्रधान मंत्री चरण सिंह का जन्म दिन अतर्रा कस्बे के एक मैरिज हाउस लान में रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी नें सपा को साथ लेकर संयुक्त रूप से आयोजित किया था। उन्होने इस कार्यक्रम को ऐसा भव्य स्वरूप हजारों की संख्या में किसानों को एकत्रित कर के कर दिखाया जो राजनीति के महारथियों की सोच से परे साबित हुआ।

कार्य क्रम में नरैनी विधान सभा से किसानों के आने का हुजूम ऐसा उमड़ा की मानों किसान कह रहा हो “तेरे कार्यक्रम में “वीरेंद्र साक्षी” वह जादू है की “बिनडोर” खिंचे आये हैं, जाना था हमें और कहीं तेरी ओर चले आये हैं “।

किसान सम्मान समारोह की अध्यक्षता सपा के जिला प्रभारी अजय राज नें किया। कार्यक्रम के मध्य सपा जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, बसपा से निष्कासित प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद जो अभी हाल में ही सपा में शामिल हुये हैं आये तो इस भव्य कार्यक्रम और सड़क से लेकर कार्यक्रम मंच तक उमड़-घुमड़ रही किसानों की भीड़ देखकर अचंभित से थे। दद्दू प्रसाद मंच तक पहुंचते-पहुंचतें हाथ जोड़कर जय समाजवाद-जय समाज बाद गुन गुनगुना लगे। यही कुछ अचम्भेपन की मनोदशा सपा के वरिष्ठ नेता भरतलाल दिवाकर की भी थी।

खैर ! कार्य क्रम के इस “दृश्य चित्रण” के बाद हम इस खबर के मूल में आते हैं जहां नेताओं नें पूर्व प्रधान मंत्री चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओं नें उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। साथ ही भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुये आसन्न विधान सभा चुनाव में सत्ता दल को सबक सिखाने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान वीरेंद्र साक्षी नें सपा नेताओं को लाल साफीऔर किसानों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। सभी आगंतुक हजारों की संख्या में किसानों नें सहभोज किया।

कार्य क्रम को सफल बनाने में रालोद के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, रालोद नेता अरुण तिवारी, विवेक तिवारी आदि की महत्व पूर्ण भूमिका रही। आयोजक वीरेंद्र साक्षी नें कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी आगंतुक अतिथियों एवं किसानों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
