29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गल्ला मंडी को लेकर विपक्ष एवं सत्ता पक्ष में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर, पर्याप्त स्थान फिर भी राजस्व को नुकशान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू गल्ला मंडी इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बन गई है।विपक्ष आरोप लगा रहा है कि कोरोना महामारी की आड़ में सत्ता पक्ष नें अधिकारियों से मिलकर निजी जमीन मालिकों से मोटी रकम लेकर किसानों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी कर दी है। आने वाले समय में क्षेत्र का किसान व व्यापारी कतई माफ नहीं करेगा। वहीं सत्तापक्ष के पूर्व निवृतमान जिला पंचायत सदस्य रामबाबू निषाद ने आरोपों को खारिज कर कहा कि विपक्षियों की मिलीभगत से कृषि उत्पादन मंडी समिति से सब्जी मंडी हटी है। शीघ्र सब्जी मंडी पुराने स्थान (गल्ला मंडी) पर लगाई जाएगी।


बबेरू कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में 23 वर्षों से लग रही सब्जी मंडी को पिछले वर्ष कोरोना महामारी के समय बंद कर दिया गया। महामारी के चलते किसानों को कृषि उत्पादन मंडी समिति में सब्जी व्यापारी दुकान नहीं लगाएंगे कहकर हटा दिया गया था। लेकिन अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही लुकाछिपी का खेल सामने आने लगा है। नेताओं के बोल भी बदलने लगे हैं। कोई कह रहा है कि सरकार के इशारे पर यह खेल हुआ है तो कोई कह रहा है कि वोट की राजनीति हो रही है। लेकिन अब मंडी कहां लगेगी यह आने वाला समय ही बताएगा।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा व मंत्री रहे गयाचरन दिनकर कहते हैं कि कृषि उत्पादन मंडी समिति किसानों के कृषि उपज विक्रय के लिए है। किसानों-व्यापारियों का दंभ भरने वाली सरकार में रोजी-रोटी का खतरा पैदा हो गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पर्याप्त स्थान के साथ-साथ महामारी से बचाव के लिए पर्याप्त जगह है। प्रशासन की धांधली व गुंडागर्दी नियमों को ठेंगा दिखा रही है। बाहर दुकान लगाकर छोटे किसानों, व्यापारियों से वसूली कर उपभोक्ताओं के साथ छलावा हो रहा है। शीघ्र पुराने स्थान (गल्ला मंडी) पर ही सब्जी मंडी लगनी चाहिए।


सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव कहते हैं कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सांसद-विधायक भी यहां के हैं। इसके बावजूद भी किसानों, व्यापारियों की पीड़ा किसी स्तर पर नही समझी जा रही है। अन्य जनपदों में कृषि उत्पादन मंडी समितियों में ही सब्जी मंडी लग रही है। यहां कमाई के चक्कर में किसानों, व्यापारियों को डंडे मार-मार कर कृषि उत्पादन मंडी समिति व फुटपाथ से भगाया जा रहा है। इतना ही नही प्राइवेट जमीन मालिक के इशारे पर सब्जी मंडी प्रशासन लगवा रहा है। किसानों को सम्मान निधि नही इस सरकार में अपमान निधि मिल रही है। कहा कि सपा की सरकार आई तो शपथ ग्रहण लेते ही 24 घंटे के अंदर कृषि उत्पादन मंडी समिति पर ही सब्जी मंडी की दुकाने लगेंगी ।


निवृतमान डीडी सदस्य एवं पत्रकार राम बाबू निषाद नें कहा कि विपक्षियों ने मिलकर कृषि उत्पादन मंडी समिति मंडी हटाने का गुपचुप तरीके से काम किया है। लेकिन अब यह खेल नहीं चलेगा। शीघ्र ही पुराने स्थान (गल्ला मंडी) पर ही सब्जी मंडी की दुकानें लगेगी। किसानों, व्यापारियों के साथ कतई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इससे राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना वायरस : जिलें में बढ़ता जा रहा संक्रमण, 13 नए पाजिटिव केस मिले

City News Uttar Pradesh

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी

City News Uttar Pradesh

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश का गांवों में भ्रमण : स्वागत और भाषण हुआ घनघोर !

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड के किसानों के हेतु धन वर्षा कृषि का ईजाद !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें लाभार्थी सम्मेलन में बताया मोदी की उपलब्धियां: गूंजा जयकारा

ब्रेकिंग न्यूज़