29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुक़द्दस रमजान : भूखे और प्यासे रहना ही नहीं है रोजे का असल मकसद
उत्तर प्रदेश

मुक़द्दस रमजान : भूखे और प्यासे रहना ही नहीं है रोजे का असल मकसद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुकद्दस रमजान में रोजेदार रोजे रखकर परवरदिगार की इबादत में मशगूल हो जाते हैं। सबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहते हैं। लेकिन उलमाओं के मुताबिक रोजे में भूखे प्यासे रहने के साथ ही जुबान और शरीर के हर हिस्से की भागीदारी होती है। रोजा रखकर अच्छा अथवा बुरा काम करने का सीधा असर रोजे पर पड़ता है।

मुक़द्दस रमजान : भूखे और प्यासे रहना ही नहीं है रोजे का असल मकसद
Holy Ramadan: The real purpose of fasting is not to remain hungry and thirsty.

इस्लाम के मुताबिक पाक परवरदिगार ने रमजान के रोजों को अफजल इबादतों में शुमार किया है। रोजेदार की दुआ हर हाल में कुबूल होती है। रोजे के दौरान रोजेदार सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहकर इबादत करते हैं। लेकिन इस्लाम में रोजे का असल मकसद सिर्फ भूखे प्यासे रहना ही नहीं है।

मुक़द्दस रमजान : भूखे और प्यासे रहना ही नहीं है रोजे का असल मकसद
Holy Ramadan: The real purpose of fasting is not to remain hungry and thirsty.

इसके साथ अपने जुबान, हाथ, पांव, आंख, दिमाग और शरीर के हर हिस्से का भी रोजा होता है। रोजा रखकर किसी की गीबत (चुगली) की जाती है तो उसका असर उसके रोजे पर भी पड़ता है। इसके साथ ही शरीर के किसी भी हिस्से से गलत काम होने पर रोजा टूट जाता है। रोजेदार सवाब की जगह गुनाह का हकदार हो जाता है। रोजा रखकर रोजेदार जितनी भी भलाई करता है उसे उतना ही अधिक सवाब मिलता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप भरी सनसनी !

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा ….

City News Uttar Pradesh

कॉपियों में ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ व धमकियां’: बोर्ड मूल्यांकन में ‘चौंकाने’ वाला खुलासा

Banda- धन तेरस नें जलवा बिखेरा, बाजार में लगभग दस करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh

बांदा : किसानों का कथित दबंग के खिलाफ खेत में सत्याग्रह …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़