City News Uttar Pradesh
पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों की गोहार फिलहाल बेकार !
उत्तर प्रदेश

पीएम शहरी आवास के 585 लाभार्थी किश्त लेकर फरार : डूडा वसूली की गिरायेगा गाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 585 लाभार्थी किश्त लेकर फरार, ठेंगा दिखा रहे हैं। मकान नहीं बनवाया।अब ऐसे चिन्हित लाभार्थियों से किस्तों की वसूली के लिये डूडा विभाग नें कमर कस लिया है।

पीएम शहरी आवास के 585 लाभार्थी किश्त लेकर फरार : डूडा वसूली की गिरायेगा गाज
585 beneficiaries of PM urban housing absconded with installment: Duda will drop the burden of recovery

इनमें पहली किस्त लेने वाले 284 और दूसरी किस्त पाने वाले 301 लाभार्थी हैं। डूडा द्वारा इन्हें मकान बनवाने के लिए दो बार नोटिस दिया गया, लेकिन गृह स्वामियों ने सुध नहीं ली। अब डीएम दीपा रंजन ने परियोजना अधिकारी (डूडा) को वसूली कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीएम शहरी आवास के 585 लाभार्थी किश्त लेकर फरार : डूडा वसूली की गिरायेगा गाज
585 beneficiaries of PM urban housing absconded with installment: Duda will drop the burden of recovery

परियोजना अधिकारी राकेश जैन ने बताया कि पहली किस्त पाने वाले कुल 13 हजार 898 लाभार्थियों में से 284 लाभार्थियों ने अभी तक फाउंडेशन का कार्य नहीं कराया है। इन्हें दो बार चेतावनी नोटिस दी गई है। इसी तरह दूसरी किस्त लेने वाले कुल 13 हजार 194 लाभार्थियों में से 301 ने छत नहीं डलवाई। इन्हें भी नोटिस दिया जा चुका है।

पीएम शहरी आवास के 585 लाभार्थी किश्त लेकर फरार : डूडा वसूली की गिरायेगा गाज
585 beneficiaries of PM urban housing absconded with installment: Duda will drop the burden of recovery

अब पूरी राशि की वसूली होगी। यह भी बताया कि निर्माण की देखरेख व जियो टैगिंग करने वाले अभियंताओं को पहचान पत्र बांटे गए हैं। डीएम ने बिना पहचान पत्र के किसी भी लाभार्थी के आवास पर न जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे जियो टैगिंग के नाम पर लाभार्थियों से कोई ठगी नहीं कर सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सीएम अखिलेश के काफिले में पकड़ा गया शातिर चोर गिरोह : लखनऊ से चल रहे थे साथ, पांच गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पहाडिया देवी दर्शन कर उप मुख्य मंत्री केशव नें विधायक द्विवेदी के साथ किया नौका विहार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित

दीपावली की परीवा पर आपस में चटकी लाठियां : बन गई हैरत गंज स्थिति !

City News Uttar Pradesh

सो रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत: चालक फरार

दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़