City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली व्यवस्था में सुधार न लाने पर जल शक्ति राज्य “मंत्री रामकेश निषाद की नाराजगी तबादले के रूप में कहर बनकर बरस” रही है। इसी क्रम में एमडी दक्षिणांचल आगरा अमित किशोर भी नप गये। उनका तबादला हो गया। इसके साथ ही बांदा से मुख्य अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं के बाद दो “अवर अभियंता भी राजेश श्रीवास एवं धीरेन्द्र भास्कर कानपुर के लिये भी स्थानांतरित” हो गये।

मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित
Minister Ramkesh’s havoc on electricity: MD and two junior engineers of Banda also transferred

यहां से कुछ और अवर अभियंताओं पर भी तबादले की गाज गिर सकती है। वैसे यहां कार्य कुशल एवं मेहनती अवर अभियंताओं में कांता प्रसाद, रविकांत अनुरागी, रजनेश, साकेत सचान आदि कुछ ऐसे गिने -चुने हीं ह़ै जो जन मन में कर्तव्य निष्ठ की छवि बना चुके हैं। जनता इनका तबादला नहीं चाहती। खैर, दरअसल बांदा में बिजली आपूर्ति की चरमराई व्यवस्था में सुधार न होने एवं नलकूपों को बिजली संयोजन में हीला हवाली से बिजली विभाग एवं जन प्रतिनिधियों में पाला खिंच गया ह़ै।

मंत्री रामकेश का बिजली पर कहर: एमडी सहित बांदा के दो अवर अभियंता भी स्थानांतरित
Minister Ramkesh’s havoc on electricity: MD and two junior engineers of Banda also transferred

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच तो तल्खियां इतनी बढ़ गई की मीडिया में सुर्खियां बन चर्चा का विषय हो गई थीं। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी भी बिजली आपूर्ति की निरंतरता के लिये समीक्षायें कर रहें थे। अधिकारियों को दंडित कराने की चेतावनी भी दे रहें थे। बिजली मंत्री एके शर्मा से भी पिछले दिनों भेंट की थी। दक्षिणांचल के एमडी अमित किशोर तो बांदा में पिछले माह तीन दिन कैंप किये रहे पर आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाने में नाकाम रहे थे। दूसरी ओर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बिजली विभाग की शिथिलता पर यहां के अधिकारियों के खिलाफ जमकर बैटिंग कर रहें हैं! उन्होंने “ऐसे चौके -छक्के जड़ें” की बिजली विभाग दक्षिणांचल आगरा के “उच्च अधिकारी से लेकर बांदा में मुख्य अभियंता, अधिशाषी अभियंताओं के साथ अवर अभियंताओं के भी विकेट धड़ा -धड़ गिर” रहें हैं। सूत्र बताते हैं की कुछ और अवर अभियंताओं के भी तबादले की जद में आने की उम्मीद ह़ै।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब : एंबुलेंस बनी रोडवेज बस, नर्स बस में सवार महिलाएं बनीं, प्रसव करा पहुंचाया गया अस्पताल

City News Uttar Pradesh

यूपीः चलती कार में किशोरी से गैंगरेप,14 दिन भटका परिवार, लापरवाह थानेदार समेत तीन पुलिसवाले हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

मौलाना नजीब अहमद एवं कुनबे नें अवैध तरीके से अर्जित की 10 हजार बीघा जमीन? राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आशंका?

City News Uttar Pradesh Desk

उप मुख्य मंत्री केशव नें पार्टी की बैठक में लिया फीड बैक : 60 हमारा 40 विपक्ष का दिया लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़