City News Uttar Pradesh
सीएम अखिलेश के काफिले में पकड़ा गया शातिर चोर गिरोह : लखनऊ से चल रहे थे साथ, पांच गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम अखिलेश के काफिले में पकड़ा गया शातिर चोर गिरोह : लखनऊ से चल रहे थे साथ, पांच गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोक जागरण यात्रा लेकर बांदा आए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के साथ आए चोरों के एक गिरोह को पुलिस ने सर्किट हाउस में दबोच लिया। पांच सदस्यीय इस गिरोह के पास से 15 मोबाइल, पर्स और कुछ नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीएम अखिलेश के काफिले में पकड़ा गया शातिर चोर गिरोह : लखनऊ से चल रहे थे साथ, पांच गिरफ्तार
Vicious thief gang caught in CM Akhilesh’s convoy: They were walking from Lucknow, five arrested

पंडित जेएन कॉलेज ग्राउंड में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आए हुए थे। गाजियाबाद और हरियाणा की दो गाड़ियों में पांच लोग काफिले के साथ शामिल होकर सर्किट हाउस पहुंच गए। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के मोबाइल और पर्स पार कर दिए। पुलिस की नजर इन पर पड़ गई। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं की मदद से पांच चाेरों को हिरासत में लिया है।

उनके कब्जे से मोबाइल, पर्स और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो यह लोग काफी दूर से काफिले के साथ चल रहे थे। जैसे ही काफिला कहीं रुकता वह वहां पहुंच जाते। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दो गाड़ियों में पांच लोग थे। एक गाजियाबाद और दूसरी हरियाणा की गाड़ी का नंबर है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाड़ियों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी के वापस न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh

नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों और पंडालों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़