31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति
उत्तर प्रदेश

गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति …

 

– नए कुलपति ने कार्यभार ग्रहण किया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवागंतुक कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुलपति डा.नरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह विश्वविद्यालय के चैथे कुलपति हैं। इसके पूर्व वह भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। जिले की सीमा पर किसानों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कार्यभार के बाद संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का इतिहास गौरवशाली है। सभी के सहयोग से इसका गौरव बनाने का प्रयास किया जाएगा।

नवागंतुक कुलपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ने के बाद विश्वविद्यालय में प्रवेश किया। पूर्व कुलपति डा.यूएस गौतम ने उनका स्वागत करते हुए कार्य भार सौंपा।

गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति

विश्वविद्यालय निदेशक प्रसार डा.एनके बाजपेई पुष्पगुच्छ देकर कुलपति का अभिवादन किया। बाद में विश्वविद्यालय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके कहा कि वह धर्म, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठ कर कार्य करने में विश्वास रखता हूं।

अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बुंदेलखंड के इतिहास को और गौरवशाली बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने किसानों के साथ समाजसेवी एवं बुद्धजीवियों का आभार जताया। कहा कि किसानों की सोच के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। जिससे इस क्षेत्र का कृषि के माध्यम से सर्वांगिण विकास हो सके।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें बनाई रणनीति : दुल्हन की तरह तिरंगे से सजेगा जिला

News : पीएम मोदी ने नए साल पर राजधानी लखनऊ को दी बड़ी सौगात…

City News Uttar Pradesh

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर ‘उम्मीदों’ की फसल लहलहाई

City News Uttar Pradesh

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

सपा कार्यालय ‘अंधेरे’ में डूबा: संगठन के अंदर मचा घमासान, बदनामी की ‘आंच’ लखनऊ तक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की अनोखी पहल : जागरूकता के लिये रवाना किये वाहन …

ब्रेकिंग न्यूज़