27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चलती कार में दरिंदो की हैवानियत: सात थाना क्षेत्र से गुजरी गाड़ी, राजधानी में खुली सुरक्षा की पोल
उत्तर प्रदेश

चलती कार में दरिंदो की हैवानियत: सात थाना क्षेत्र से गुजरी गाड़ी, राजधानी में खुली सुरक्षा की पोल

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। सरेशाम हुई इस घटना ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से लेकर बाराबंकी पुलिस तक की सतर्कता की कलई खोल दी। शाम को हसनगंज थानाक्षेत्र के आइटी चौराहे से छात्रा का वैगनआर कार से सत्यम, सुहैल और असलम ने अपहरण किया।
महानगर, (अयोध्या रोड) गाजीपुर, विभूतिखंड, चिनहट, बीबीडी और बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र सफेदाबाग तक करीब 25 किमी तक कार में छात्रा को डालकर घूमते रहे। दोनों जनपदों की पुलिस अगर सतर्क होती तो शायद यह दिल दहला देने वाली जघन्य घटना न होती।

छात्रा को कार में आरोपित पीटते रहे, वह चीखती- चिल्लाती रही, जितना उसके बस में था हाथ-पैर जोड़कर दरिंदों के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन न तो दरिंदे पसीजे और न ही पुलिस को उसकी चीख सुनाई दी। बदमाशों ने सात थानाक्षेत्रों की पुलिस को धता बताकर छात्रा के साथ हैवानियत की। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पिकेट, चेकिंग और मुस्तैदी का बिगुल फूंकती रही। छात्रा के मुताबिक, दरिंदों ने अयोध्या रोड पर कालिका होटल के पास गाड़ी रोकी। सत्यम और सुहैल खाना लेने चले गए, जबकि असलम कार में ही बैठा रहा। खाना लेकर आए। फिर सफेदाबाद की तरफ बढ़े।

चलती कार में दरिंदो की हैवानियत: सात थाना क्षेत्र से गुजरी गाड़ी, राजधानी में खुली सुरक्षा की पोल
Brutality of animals in a moving car: Car passed through seven police station areas, security exposed in the capital

रास्ते में पहले असलम और सुहेल ने दुष्कर्म किया। सत्यम ने सफेदाबाद में किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फिर जबरन खाना खिलाने लगे। विरोध पर पीटा और मुंह में खाना ठूंस दिया था। रोते हुए जैसे-तैसे खाना खाया।
छात्रा ने बताया कि तीनों दरिंदे रास्ते भर गांजा और शराब पीते रहे। दुष्कर्म के समय मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बनाया। वह गिड़गिड़ाती रही… छोड़ दो, वीडियो डिलीट कर दो, पर दरिंदों ने एक न सुनी। मुंशी पुलिया पर जब तीनों उतारने लगे तो उनके पैर पर गिरी, तब कहा कि वीडियो डिलीट कर दिया है। डीसीपी राहुल राज ने बताया कि आरोपितों के मोबाइल लेकर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रानी दुर्गावती और सजेगी एवं सवरेंगी : सौ करोड़ होंगे न्यौछावर

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शिक्षामित्र का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी जीआरपी …

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें प्रचार की तान दी है पतंग : जय भाजपा का नारा हो रहा बुलंद

News : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान फिर पति ने अपने हाथ की नस काटी… 

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

ब्रेकिंग न्यूज़