27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को, प्रदेश की दो मंत्री रहेंगी मौजूद
उत्तर प्रदेश

मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को, प्रदेश की दो मंत्री रहेंगी मौजूद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता नारी शक्ति समागम के तहत 13 दिसंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में होगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश की दो मंत्री भी भाग लेंगी।

मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को, प्रदेश की दो मंत्री रहेंगी मौजूद
Sports competition of divisional girls on Wednesday, two ministers of the state will be present

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बांदा चित्रकूट महोबा और हमीरपुर की छात्राओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। एक प्रतिभागी दो खेलों में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों की सीनियर एवं जूनियर वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी। प्रतिभागी बच्चों को लाने ले जाने के लिए कोच सहित बसों की व्यवस्था के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी एथलेटिक्स, ऊंची कूद, शूटिंग आदि में छात्राएं अपनी जौहर दिखाएंगी। चित्रकूट मंडल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर तैयारी की समीक्षा की जा चुकी है।

मंडलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को, प्रदेश की दो मंत्री रहेंगी मौजूद
Sports competition of divisional girls on Wednesday, two ministers of the state will be present

बैठक में बताया गया कि बॉलीबाल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में तथा शूटिंग प्रतियोगिता हार्पर क्लब बांदा में इसके साथ ही अन्य सभी प्रतियोगितायें पुलिस लाइन बांदा में आयोेजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास एवं सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री उत्तर प्रदेश शासन बेवी रानी मौर्य और बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की रूप में भाग लेंगी। इसी तरह से महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहेंगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी की मां के निधन पर पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताया शोक

City News Uttar Pradesh

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh

डीएम, विधायक एंव पंचायत अध्यक्ष नें प्राणवायु प्लांट का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत

City News Uttar Pradesh

आजम खान को दस साल की सजा: एमपी-एमएलए कोर्ट ने लगाया 14 लाख का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

बांदा : घर के बाहर से लापता मासूम बालिका का तालाब में उतराता मिला शव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़