City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। सीएचसी परतावल में शुक्रवार को एक 97 साल की महिला को उसका बेटा एक्सरे कराने लाया, लेकिन उसे लौटा दिया गया। वह स्वयं स्ट्रेचर खिचते हुए गेट तक ले गया, उसे कुछ समझ में नहीं आया तो वह स्ट्रेचर पर अपनी मां को छोड़कर वहीं बैठ गया। बाद में अस्पताल कर्मियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसे बुलाकर प्राथमिक उपचार कर घर भेजा।

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा
Poll of health services open in UP: Son wandering with 97-year-old mother on a stretcher, tired and sitting at the gate

शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में कम्हरिया गांव के रहने वाले 72 वर्षीय विन्ध्याचल अपनी 97 वर्षीय मां भुअरा देवी को स्वयं स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में ले गए। उनकी मां भुवरा देवी की कमर की हड्डी टुटी हुई है। जिसका एक्स-रे उसने पहले से कराया था। वह पुनः एक्स-रे कराने गए तो वहां कर्मी ने कहा कि बाहर करा लीजिए यहां मशीन खराब है। इसके बाद विन्ध्याचल इधर-उधर भटकते रहे।

आखिर में थक हारकर अस्पताल गेट के सामने बैठ गए। स्थानीय लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी के पास ले गए। मरीज की सरकारी पर्ची दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अधीक्षक स्वयं पर्ची लेकर मरीज के पास पहुंचे और मरीज का प्राथमिक इलाज शुरू कराया। इसके बाद घर भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक्स-रे मशीन को जल्दी ठीक करा दिया जाएगा। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का बेहतर इलाज कराने का प्रयास जारी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आनंदम सिटी द्वारा भूखंड रजिस्ट्रियां अवैध ? कथित अवैधानिक सोसायटी फिर गरमाई !

City News Uttar Pradesh

क्रूरता के कारोबार पर पुलिस का ‘प्रहार’: डीसीएम बना था ‘यातना गृह’, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

महोबा : मूंगफली से भरी पिकअप हाईवे पर पलटी, किसान की मौत, चालक समेत तीन हुए घायल

City News Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस : फिर आकड़ों, भाषणों के सुहाने सफर में सिमटा

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात: विकास कार्यों पर रखी ‘मजबूत’ बात

ब्रेकिंग न्यूज़