![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नें कहा “जय माता दी” नव दुर्गा महोत्सव में उत्तम व्यवस्था रहेगी। परेशानी नहीं आयेगी। दरअसल अगले महीने से शुरू हो रहे नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संदर्भ में केंद्रीय पूजा समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया।इसमें पानी, सफाई, बिजली, विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था आदि मांगे थी।

समिति के प्रमुख संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे एवं अध्यक्ष अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में समति के सदस्यों की डीएम नगेन्द्र प्रताप के साथ बैठक हुई। मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य जोर नवरात्र महोत्सव में मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित करने पर भी रहा। जोर दिया।

प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने कहा कि तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे नवदुर्गा महोत्सव को भव्य एवं सुंदर ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। नगर में लगभग साढ़े तीन सौ पंडाल लगेंगे। इन पंडालों के पास सफाई व्यवस्था, चूने का छिड़काव के साथ ही पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की निरन्तरता रहे। मांग पत्र में सड़कों को गड्डा मुक्त करने एवं विसर्जन स्थल पर नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जररूत बताई गई। इसके साथ ही देवी मंदिरों में सुरक्षा के लिये भी पर्याप्त पुलिस फोर्स व्यवस्था की मांग रहीं। डीएम नें कहा सब व्यवस्थायें होंगी, निश्चिंत रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
