City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव : 'लाल टोपी' पर राजनीति और गरमाई, सपा ने अलग अंदाज में किया पलटवार
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा चुनाव : ‘लाल टोपी’ पर राजनीति और गरमाई, सपा ने अलग अंदाज में किया पलटवार

 

लखनऊ। यूपी में लाल टोपी पर राजनीति और गरमा गई है। अब समाजवादी पार्टी ने लाल टोपी की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘यूपी का लाल, यूपी का रखेगा ख्याल।’ सपा ने अखिलेश की लाल टोपी लगी तस्वीर के साथ यूपी का लाल बड़ा-बड़ा लिखा है। इसके नीचे यूपी का रखेगा ख्याल लिखा गया है। सपा के प्रवक्ता व समर्थकों ने इस फोटो को रविवार को अपने-अपने एकाउंट से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था।

यूपी विधानसभा चुनाव : 'लाल टोपी' पर राजनीति और गरमाई, सपा ने अलग अंदाज में किया पलटवार
UP assembly elections: Politics and heat on ‘red cap’, SP retaliated in a different way

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में लाल टोपी की इंट्री उस समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाने के लोकार्पण के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पर कटाक्ष करते हुए सपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था उत्तर प्रदेश को लाल टोपी वालों से खतरा है। पीएम के इस बयान के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है।

यूपी विधानसभा चुनाव : 'लाल टोपी' पर राजनीति और गरमाई, सपा ने अलग अंदाज में किया पलटवार
UP assembly elections: Politics and heat on ‘red cap’, SP retaliated in a different way

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा था कि लाल रंग तो हनुमान जी का है। लाल रंग तो रिश्तों का है लेकिन भाजपा रिश्ते नहीं समझती है। अखिलेश ने लाल टोपी को भाजपा के लिए भी रेड अलर्ट बताया था। कहा था कि भाजपा के लिए रेड अलर्ट है महंगाई का, बेरोजगारी का, किसान मजदूरी की बदहाली का, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और लाल टोपी का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विश्वविद्यालय बना अत्याचार का अड्डा ? नियमों की कब्र पर शोध, राज्यपाल तक पहुँचा मामला

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

कृष्णा देवी के वोटों का धीरे धीरे बढ़ा ग्राफ:आगे पीछे की होड़ में अजेंद्र पछाड़ने में हुये कामयाब

City News Uttar Pradesh

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !

भाजपा का चुनावी एक्स-रे: सर्वे की ‘कसौटी’ पर भाजपा विधायक, नाकामी पर ‘कटेगा’ टिकट

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ से ‘सालों पुरानी समस्या’ से मिलेगी ‘मुक्ति’: केन पर बनेगा ‘मजबूत सेतु’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़