- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रेत बाधा से परेशान बेटी और बेटे को लेकर देवस्थान की ड्योढ़ी में पड़े किसान को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घरवालों ने पहले उसकी झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी शिवदत्त (55) पुत्र मइयादीन किसानी करता था। उसके तीन बेटी रागिनी, रजनी और रिंकी व पुत्र ओमकार प्रेत बाधा से परेशान हैं। शिवदत्त अपनी पत्नी गुड़िया और बच्चों को लेकर प्रेत बाधा से निजात पाने के लिए नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खरौंच गांव स्थित देव स्थान में कई दिनों से रुका हुआ था। गुरुवार की रात वह झोपड़ी में सो रहा था, तभी सर्प ने डस लिया। आवाज सुनकर नजदीक में सो रही पत्नी की नींद खुल गई।
पत्नी ने मामले की जानकारी अपने पुत्रों को दी। मौके पर पहुंचे पुत्र उसे उठाकर झाड़फूंक के लिए एक देव स्थान ले गए। हालत में सुधार न होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शिवदत्त ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र विपिन ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। उसके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घर में प्रेत बाधा का साया होने से उसका भाई और तीन बहनें परेशान हैं। उन्हीं की झाड़फूंक के लिए उनका पिता देव स्थान गया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
