24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक
उत्तर प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक

 

लखनऊ। यूपी विधानसभा के चुनावी समर को फतह करने में जुटी भाजपा नया चुनावी अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाए लाभार्थियों के दरवाजे तक भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और सभी बड़े पदाधिकारी जाएंगे। इन लाभार्थियों से संवाद कर बीजेपी को वोट करने की अपील करेंगे। इस अभियान को लाभार्थी संपर्क अभियान नाम से 4 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा सरकार के केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद , विधायक और सभी बड़े पदाधिकारी यूपी के सभी लाभार्थियों से मिलेंगे।

विधानसभा चुनाव : भाजपा यूपी में चलाएगी अभियान, मंत्री-विधायक दरवाजे पर देंगे दस्तक
Assembly elections: BJP will run beneficiary contact campaign in UP, minister-MLA will knock on the door

वह लाभार्थी जो केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। ऐसे लाभार्थियों के चंदन, कुमकुम और स्टिकर लगा के उनको बीजेपी के पक्षमें वोट करने की अपील करेंगे। यही नहीं उन लाभार्थियों के साथ सेल्फी खिंचा के प्रचारित करेंगे। ऐसे 6 करोड़ 50 हज़ार लाभार्थियों तक पहुंच कर उनको अपने पाले में करना बीजेपी की रणनीति है। यूपी में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाए 6 करोड़ 50 हज़ार लाभार्थियों को अपने पाले में करने की जुगत में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व जुट गया है। बीजेपी ने लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से यूपी की सभी 403 विधान सभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मयंक का ‘सियासी भूचाल’: साइकिल पर हुये सवार, भारी पड़ सकती है ‘सवर्णों’ की नाराजगी !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा का सेवा पखवारा : महात्मा के गुणगान के साथ समाप्त

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा “हेल्थ का तोहफा”: एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘मेहनत’ से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत: 138 करोड़ स्वीकृत

City News Uttar Pradesh

बिना रोक-टोक सात समुन्दर पार कर आ गये विदेशी : सुरक्षा के हुये प्रबंध

City News Uttar Pradesh

भाई की बारात से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक चपेट में मौत : ट्रक सहित चालक फरार

ब्रेकिंग न्यूज़