City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा 'चोरों का नेटवर्क ': डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा ‘चोरों का नेटवर्क ‘: डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। वाहन चोरी की घटनाओं से हलकान हो चुके बांदा और आसपास के जिलों को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अगुवाई में वाहन चोरी के खतरनाक नेटवर्क को तोड़ते हुए उसे “गैंग D-54” के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है। इस गिरोह ने अब तक बांदा, महोबा, मटौंध और आसपास के इलाकों में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

एसपी पलाश की रणनीति ने तोड़ा 'चोरों का नेटवर्क ': डी -54 घोषित हुआ आपराधिक गिरोह !

गैंग का मास्टरमाइंड है रज्जू कोरी पुत्र विजयराम, निवासी ग्राम मकरबई, थाना कबरई, जनपद महोबा। रज्जू ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ बांदा बल्कि महोबा, मटौंध सहित कई जनपदों में संगठित वाहन चोरी को कारोबार बना लिया था। गिरोह के सक्रिय सदस्य अमित यादव उर्फ बुग्गी, पुत्र बसंता मुक्कु केवट, पुत्र रामकिशोर इन सभी पर पहले से ही विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

मासूम से दरिंदगी: जंगल में तड़पती मिली बच्ची, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया 'हैवान'

यह गिरोह वाहन चोरी को शौक या मजबूरी नहीं, बल्कि धन कमाने का संगठित जरिया बना चुका था। चोरी की गई मोटर साइकिलों को खेतों, सुनसान मकानों और गुप्त ठिकानों में छिपाया जाता था, फिर फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेच दिया जाता। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने साफ कर दिया है कि गिरोह के सभी चिन्हित सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, गिरोह के अन्य अज्ञात सदस्यों की पहचान का काम तेज़ी से चल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील फिर सुर्खियों में: चिकित्सकों नें हुनर का फिर दिखाया कमाल

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : केबल कटा, 18 गांवों में बिजली- पानी संकट

बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा …

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद देंगे इस्तीफा ? राजनीतिक परिस्थितियों नें बनाई संभावना !

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़