31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सोनम वांगचुंग को 'अनशन से उठाने' पर 'भड़के' पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

सोनम वांगचुंग को ‘अनशन से उठाने’ पर ‘भड़के’ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर “अनशन” कर रहे लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुंग को दिल्ली “पुलिस द्वारा हिरासत” में लिए जाने की घटना की बांदा छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह गौर ने “कड़ी निंदा” की है।

सोनम वांगचुंग को 'अनशन से उठाने' पर 'भड़के' पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौरअशोक सिंह गौर ने कहा कि “जब छात्र और शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाते हैं तो सरकार जवाब देने की बजाय पुलिस भेज” देती है। सोनम वांगचुंग कोई अपराधी नहीं हैं। वह शिक्षा और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें जबरिया अस्वस्थता के नाम पर उठाकर सरकार ने अपनी बौखलाहट दिखा दी है।

सोनम वांगचुंग को 'अनशन से उठाने' पर 'भड़के' पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौरअशोक सिंह गौर नें आरोप लगाया कि देश भर में पेपर लीक, नीट विवाद और शिक्षा के भगवाकरण को लेकर युवा परेशान हैं। इन्हीं मुद्दों पर वांगचुंग ‘जंतर मंतर’ पर बैठे थे। “मांग सिर्फ इतनी थी कि शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा” दें। लेकिन सरकार ने “संवाद की जगह हथकड़ी” चुनी।

सोनम वांगचुंग को 'अनशन से उठाने' पर 'भड़के' पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौरपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा, “सोनम वांगचुंग ने लद्दाख में शिक्षा की क्रांति” की। आज उसी शख्स को दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये अनशन करने की सजा मिल रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। अशोक सिंह गौर ने केंद्र सरकार से मांग किया है की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर सरकार ने छात्रों की आवाज नहीं सुनी तो बांदा से लेकर दिल्ली तक आंदोलन” होगा। छात्रों को डराकर शिक्षा नहीं बचाई जा सकती।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बसपा को ‘विधान सभा’ के लियें ‘ढूंढे’ नहीं मिल रहे ‘प्रत्याशी’ ? कहाँ ‘चूकी’ पार्टी ?

City News Uttar Pradesh Desk

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बाघ की दहाड़ से गूंजेगा चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व बना बुंदेलखंड का विकास का पैमाना

बाहुबली अतीक अहमद के परिवार का बसपा से कटा टिकट, अब सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी को लड़ाए जाने की अटकलें

विधायक प्रकाश का फूटा गुस्सा, कांपे अधिकारी: अफसरों को दी ‘आखिरी चेतावनी’

City News Uttar Pradesh Desk

‘हर घर नल’ का ढोंग: हलक सूखा, सहेवा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ‘उगल’ रही हवा

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़