27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बारिश की बूंदों के साथ अब ज़मीन के भीतर से ज़हर भी सरकने लगा है। जनपद में सर्पदंश की घटनाएं खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। मानसून के आते ही सांपों की बस्तियों में आमद बढ़ जाती है। लोग असावधानी बरतें तो एक झटके में ज़िंदगी हाथ से फिसल सकती है।

बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँपिछले साल का आंकड़ा चौंकाने वाला है, 185 लोगों को सांप ने डसा और इनमें से 84 की मौत हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्पदंश के 70 फीसदी मामले सिर्फ बारिश के सीजन में ही होते हैं। बारिश में सांपों के बिल पानी से भर जाते हैं। ऐसे में सांप जान बचाने के लिए आवासीय इलाकों में घुस आते हैं, जहां वे छुपकर बैठे रहते हैं। रात में या अंधेरे कोनों में लोगों का सामना उनसे हो जाता है, और ज़रा सी असावधानी जान पर भारी पड़ जाती है।

बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँईएमओ डॉ. विनीत सचान का कहना है कि सर्पदंश से मौतें ज़हर से कम, बल्कि घबराहट से ज्यादा होती हैं। “कई बार पीड़ित हार्ट अटैक का शिकार हो जाता” है। यदि समय से एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन दे दिया जाए, तो 90 फीसदी मामलों में जान बचाई जा सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, सिर्फ 5 फीसदी सांप ही होते हैं ज़हरीले। इनमें से कोबरा, करैत जैसे सर्प न्यूरोपैरालिटिक ज़हर छोड़ते हैं, जिससे शरीर की मांसपेशियाँ काम करना बंद कर देती हैं। सांस लेने में दिक्कत शुरू हो जाती है और बेहोशी छाने लगती है।

डॉ. विनीत सचान 'हेल्थ सिस्टम' करेंगे मजबूत: चित्रकूट मंडल के 'अस्पताल' बनेंगे 'सेफ और स्मार्ट'डॉ. विनीत सचान ने कहा कि सर्पदंश के बाद झोलाछाप उपायों से बचना जरूरी है। “हाथ-पैर हिलाने से ज़हर तेजी से शरीर में फैलता” है। डंक वाली जगह को न बांधें, न चीरा लगाएं, न जलाएं यह सब जानलेवा हो सकता है। सही कदम सिर्फ एक है “तुरंत अस्पताल” पहुंचें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना

डीएम दीपा दिखी आयरन लेडी के रोल में: थरथरा गये अधिकारी, कई के विरुद्ध कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप

दलजीत सिंह का मास्टरस्ट्रोक: तिंदवारी के दो गांवों में 29 लाख चमकेंगे मॉडर्न मैरिज हॉल

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बनाया कमल : दीवार लेखन पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़