![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बबेरू तहसील में जल निकासी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। पिछले 10 वर्षों से किसान इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अनवान, परयुवा, मझिला, अरथरा, गुजेनी, भभुवा, पिण्डारन, पारा बन्नू चैगम, सोनहुला, सोनहुली, मंठा और मिया बरौली जैसे गांवों में जलभराव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बरसात के दौरान खेतों में पानी जमा होने से लगभग 4-5 हजार बीघा कृषि योग्य भूमि बंजर हो चुकी है।

इस कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और कई किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों ने तहसील और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने जिलाधिकारी से राजस्व निरीक्षण की मांग की है। वे आपदा प्रबंधन के तहत समाधान चाहते हैं। नाला और पुलिया का निर्माण उनकी प्रमुख मांग है। किसानों का कहना है कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
