- विनोद मिश्रा
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं विकास निगम लखनऊ नें खत्री पहाड़ अकबरपुर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गई। इसका उद्घाटन प्रख्यात समाजसेवी गोपाल भाई द्वारा किया गया।

उन्होंने सरकार के प्रयासों की सराहना की। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प कलाकारों को जोड़ने,छुपी प्रतिभाओं को सम्मान देने का यह प्रशंसनीय प्रयास है। इससे हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सृजन भी होगा।

गिरवां के पूर्व प्रधान राम मनोहर अग्निहोत्री ने कहा कि गांव में आज भी छिपी हुई प्रतिभाए हैं, जिन्हें तराशने की जरूरत है। भारत गांव का देश है। इस गांव को सजाए संवारने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भैया ने प्रदर्शनी के उद्देश्यों की जानकारी दी।बताया कि इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्प की 50 दुकानों की व्यवस्था की गई है। बुंदेलखंड के सभी जनपदों से हस्तशिल्पीयों को अपनी-अपनी दुकानें लगाने के लिए आमंत्रित किया है। यह इस क्षेत्र का पहला प्रयास है।

उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं विकास निगम के राज्य समन्वयक मोहम्मद अब्बास ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इससे हर हाथ को काम देने की योजना है। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल भाई को बुंदेलखंड गौरव सम्मान तथा राम मनोहर अभिनेत्री का बांदा ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सदस्य सदा शिव अनुरागी कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार चिंगारी संगठन के संयोजिका मूवीना, विनोद सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
