27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा
उत्तर प्रदेश

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बहुचर्चित छात्र अमन हत्याकांड के समर्थक पर धमकाने के बाद लोगों ने हमला कर दिया। लाठियों व डंडे से पीटने पर वह घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद व दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुहल्ला निवासी 25 वर्षीय लवलेश तिवारी घर से संकट मोचन मंदिर दर्शन करने जा रहा था। पुस्तकालय के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। घसीटकर बगल की गली के अंदर ले गए। जहां उसे सभी ने डंडों व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला

लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित वहां से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह छात्र अमन की मौत पर उसे न्याय दिलाने के लिए समर्थन कर रहा था। जिसमें ऊपर से उस पर दबाव पड़ रहा था। कहा जा रहा था कि जो तुम नेता बन रहे हो ज्यादा राजनीति न करो।  इसी बात को लेकर उसके ऊपर हमला किया गया है। हमले में चित्रांशु त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी दोनों के पता अज्ञात व ज्ञान द्विवेदी निवासी ग्राम तिंदवारा समेत 10 अज्ञात लोग शामिल रहे हैं।

कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh

दलालों का अड्डा बनी स्वास्थ्य सेवाएं ? कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- इलाज के नाम पर मरीजों की जेब पर डाका !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : बाढ़ क्षेत्र में रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग हो सक्रिय

City News Uttar Pradesh

दूल्हे ने वायरल की युवती की अश्लील फोटो: स्कार्पियो न देने पर प्रेमिका से शादी की धमकी

City News Uttar Pradesh

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

City News Uttar Pradesh

डग्गामार वाहनों में जानलेवा सफर: पुलिस आखिर क्यों है बेखबर

ब्रेकिंग न्यूज़