City News Uttar Pradesh
चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा
उत्तर प्रदेश

चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा, गला कसने का किया प्रयास, हालत गंभीर ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव की रंजिश को लेकर विपक्षियों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर हमला करा दिया। हमलावर प्रधान को लाठियों से पीटने के साथ घर के अंदर जबरस्ती खींच कर ले गए। जहां उन्होंने रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। स्वजन व ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर प्रधान को बंधन मुक्त कराया। सीएचसी से हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पारा-बिहारी में प्रधान सब्बीर खान अनुसूचित जाति बस्ती में खंती खोदने की मजदूरी व कालोनी की आई क़िस्त की बैंक से निकासी करने की जानकारी देने गए थे। तभी रास्ते में गांव के भजनी रैदास व उसके स्वजन समेत चार अज्ञात लोगों ने अपने दरवाजे के पास प्रधान को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर अपने साथियों की मदद से प्रधान को घसीटकर अपने घर के अंदर ले गया। पीड़ित ग्राम प्रधान ने बताया कि हमलावरों ने उसके रस्सी से हाथ-पैर बांधकर घर के अंदर उसे पीटा है। रस्सी व साफी से गला कसने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों व स्वजन ने किसी तरह आरोपित के घर के बांस के दरवाजे को तोड़कर उसे बाहर निकाला है।

चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा, गला कसने का किया प्रयास, हालत गंभीर

हमले की वजह के बारे में आरोप लगाया कि बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव में भजनी रैदास ने अपने प्रत्याशी को खड़ा किया था। जिसकी हार हो जाने के चलते वह विरोध मानता था। हारे प्रत्याशी के कहने पर आरोपित उसे अक्सर झगड़ा करने के प्रयास में रहता है। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दे दिया है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने घायल प्रधान को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण भी हुआ है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘हर घर नल’ का ढोंग: हलक सूखा, सहेवा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन ‘उगल’ रही हवा

City News Uttar Pradesh Desk

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

खबर का असर : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर बारह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

आसमान नें उगली तबाही : पृथ्वी पर बर्बादी का मंजर, रेड एलर्ट का अलार्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़