31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह ने खटान पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह ने खटान पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण …

 

– जल्द से जल्द इंटेकवेल निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

विनोद मिश्रा

बांदा। सोमवार को खटान पेयजल योजना का मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों पर नजर दौड़ाई और निर्धारित समय पर इंटेकवेल का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। कहा कि निर्धारित समय में ही पेयजल आपूर्ति का कार्य शुरू किया जाएगा।

आयुक्त दिनेश सिंह ने खटान पेयजल परियोजना का किया निरीक्षण
आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने खटान पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। मालुम हो िइस परियोजना से 237 गांव पंचायत के 473 गांव में शुद्ध पानी की आपूर्ति की जानी है। इस योजना पर 1340 करोड़ खर्च होंगे। हर घर नल से पानी पहुंचाने के लिए यमुना नदी पर इंटेकवेल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है और यहां से पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा।

इसका युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है जो 15 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को शुद्ध करके इस योजना में बनाए जा रहे 40 सीडब्ल्यूआर (किलियर वाटर रिजर्वायर) में भेजा जाएगा। वहां से पानी इस योजना के अंतर्गत बनाई जा रही 116 पानी की टंकी में भेजा जाएगा और पानी की टंकियों से पानी की पाइपों से लोगों के घरों तक पहुंचेगा।

इस योजना में 2800 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन गांव-गांव बिछाई जानी है जिसका कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इस योजना को 30 सितंबर 2022 तक पूरा करके प्रत्येक गांव में पानी पहुंचाना है। 15 दिसंबर तक 70 गांव में पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे लगभग 14 लाख की आबादी पाइप लाइन टोटी से शुद्ध पानी प्राप्त करना शुरू कर देगी। शुद्ध पानी मिलने से अशुद्ध पानी पीने से जो बीमारियां होती थीं, वह नहीं होगी और लोगों का स्वास्थ्य पर जो अनावश्यक खर्च होता था वह कम हो जाएगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव मतगणना : सरकारी गनर वाले जनप्रतिनिधि नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट

यूपी: अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को ऑनलाइन बैठक में दबंगों ने हाथ पकड़ कुर्सी से उठाया, दस पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लूटा असली महाकुंभ का पुण्य:सेवा भाव की पेश कर रहे अनूठी मिशाल।

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘भटकती आत्मा’ की एंट्री, ‘पर्यटन नेता’ को ठिकाने की तलाश !

City News Uttar Pradesh Desk

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

बांदा में गजब : डकैती मामले में पुलिस हिरासत में युवक नें काटी जीभ !, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही ! …

ब्रेकिंग न्यूज़