26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विकसित होने के बाद अटल पार्क बनेगा पर्यटन स्थल: आयुक्त दिनेश सिंह
उत्तर प्रदेश

विकसित होने के बाद अटल पार्क बनेगा पर्यटन स्थल: आयुक्त दिनेश सिंह …

 

– जनपद की ऐतिहासिक जगह के नाम से जाना जाएगा अटल सरोवर पार्क

– आयुक्त के निरीक्षण में जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी रहे मौजूद 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवाब टैंक स्थित अटल पार्क का चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 अक्टूबर तक तमाम कार्य पूरे कराए जाएं, जिससे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। आयुक्त के निरीक्षण में जिलाधिकारी अनुराग पटेल भी साथ रहे।

विकसित होने के बाद अटल पार्क बनेगा पर्यटन स्थल: आयुक्त दिनेश सिंह

आयुक्त ने कहा कि 151 फिट का तिरंगा लगाया जा चुका है। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के कलाकारों के लिए भी अटल पार्क में एक खुला मंच बनाया गया है, इसमें माइक और साउंड स्स्टिम के साथ लाइट की पूरी व्यवस्था है। यह व्यवस्था सरकारी तौर पर रहेगी। आयुक्त ने कहा कि जो लोग कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं, वह प्राधिकरण में आवेदन करेंगे। वर्तमान समय में पार्क बन रहा है, पौधे भी लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन कोच भी बनाया जा रहा हैं बैठने के लिए कुर्सियां भी बनाई जा रही हैं। आयुक्त ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर तक कुछ काम पूरे हुए तो सरदार पटेल के जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयुक्त ने कहा कि नवाब टैंक अटल पार्क ऐसी जगह है, जो विकसित होने के बाद न सिर्फ कला प्रदर्शन का माध्यम बनेगी, बल्कि मुख्यालय में पर्यटन का केंद्र बनेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम घूमने के लिए लोगों का आवागमन भी तेजी के साथ शुरू हो जाएगा। लोगों के यहां कोई रिश्तेदार आते हैं तो उन्हें घुमाने के लिए भी लाया जा सकता है। यह कहा जा सकता है कि हमारे शहर में एक पर्यटन स्थल भी है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरगाह पर डाका: ‘फर्जी कागजों’ से ‘वक्फ संपत्ति’ हड़पने की साजिश, दस पर ‘मुकदमा’ दर्ज

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

खबर का असर: शराब, मेडिकल व वसूली ने डुबो दी एडीएम राजेश की नैया, शासन ने कसा शिकंजा !

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें गर्मजोशी के साथ निकली तिरंगा यात्रा: उत्साह से हुये सब लबरेज

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़