- विनोद मिश्रा
बांदा। शादी के दौरान अनोखा “देशभक्ति” का मामला देखने को मिला। आपने अक्सर शादी ब्याह में लोगों को फिल्मी गानों पर झूमते हुए देखा होगा। बैंड बाजे और ढोल की थाप पर लोगों को थिरकते हुए देखा होगा, लेकिन शादी की एक अनोखी तस्वीर सामने आई। शादी की खुशियों के बीच देश के “राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस” को लेकर भी लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। शादी के रस्मों रिवाजों के बीच भी वो गणतंत्र दिवस को नहीं भूले और इस अवसर पर विदाई से पहले “दूल्हा-दुल्हन” ने “तिरंगा झंडा” फहराया।

आपको बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह था. दरअसल ये शादी 25 जनवरी को हुई थी, शादी की सारी रस्मे जयमाला और फेरे सब रात को संपन्न हुए. इसके बाद अगली सुबह 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुल्हन की विदाई होनी थी। ऐसे में विदाई से पहले परिवार ने पहले गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया।

शादी की सभी रस्में खत्म होने के बाद विदाई से पहले शादी का माहौल देशभक्ति के रंग में डूब गया। मैरिज हॉल के गेट के बाहर तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने बारातियों के साथ मिलकर तिरंगे झंडे को फहराया। और देशभक्ति गानों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर पहले झंडा तिरंगा झंडा फहराया। इस शादी समारोह में शामिल मेहमानों ने भी इस परंपरा को जोरदार स्वागत किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

देशभक्ति के रंग में रंगा शादी का माहौल
जिस वक्त दूल्हा-दुल्हन तिरंगा फहरा रहे थे उस वक्त डीजे पर देशभक्ति गाना, “कर चले हम फिदा” बजाया जा रहा था। तिरंगा फहराने के बाद सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान पूरा माहौल “देशभक्ति” के रंग में रंगा हुआ नजर आया। शादी में शामिल होने आए मेहमानों ने हाथों में तिरंगा लेकर दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
