28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?
उत्तर प्रदेश

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील पटेल नियमों की अज्ञानता की हाय -दईया” में फंस गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी “वेद प्रकाश मौर्य नें उन्हें पढ़ पट्टू, चित्रकूटी” की तर्ज पर “तोता पाठ” पढ़ाया है ! उनकी कथित अज्ञानता को दूर करने का प्रयास किया है। “इससे वह बाल हठ की तरह रूठ कर मचल” रहें हैं ? “खिजियाहट” बढ़ सी गई है ?

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

पूरा मामला समझने के लिये हमें पूर्व की ओर झांकना पड़ेगा की जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एक कर्तव्यनिष्ठ मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या से क्यों रूठे हुये हैं ? “मुख्य विकास अधिकारी रूठे रूठे पिया मनाऊँ कैसे” के प्रयास से किनारा कसे हैं। दरअसल पिछले बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नें कथित तानाशाही की तो मुख्य विकास अधिकारी नें उनका साथ नहीं दिया। जांच रिपोर्ट भी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दी। तभी से “सजनवां” रूठे हुये हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नें मुख्य विकास अधिकारी पर ग्राम पंचायतों में सचिवों के निलंबन एवं बहाली में नियमों के पालन न करने का आरोप लगाया। सीडीओ मौर्या नें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील के “नहले पर दहला” ठोंक दिया।

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

कहा की जिला पंचायत अध्यक्ष को शासन के नियमों की अज्ञानता है ! सचिवों के तबादले, निलंबन एवं बहाली का अधिकार सीडीओ के पास न होकर जिलाधिकारी के पास होता है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कथित हालत “खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” सी हो गई है। उन्होंने स्पष्टीकरण तलब कर किया है। यह भी कहा है की वह डीएम से मिलेंगे और जांच कराने की मांग करेंगे। कुल मिलाकर इन दिनों सीडीओ वर्सेज जिला पंचायत अध्यक्ष विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। “तूं डाल -डाल मैं पात-पात” सी कहावत चरितार्थ हो रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें चुनावी रंग उड़ाया : पार्टी जनों के मन को किया सराबोर

City News Uttar Pradesh

स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे: कवि सम्मेलन नें भरा रोमांच

City News Uttar Pradesh

आईफलू से रहे सावधान, जा सकती है आंखों की जान: डाक्टर अशोक

विधायक प्रकाश रंगोत्सव में हुये सराबोर: कहा होली प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें यूपी जिला संगठन में किया बड़ा फेरबदल : 75 फीसदी जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

हाय दईया : बांदा में शीत लहरी छोड़ा रही है छक्के, गरीब बेचारे हक्के -बक्के

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़