City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा "बांदा महोत्सव" की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा “बांदा महोत्सव” की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बांदा महोत्सव” की तैयारियों को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले “बांदा महोत्सव” की रूपरेखा तैयार करते हुए आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

विधायक प्रकाश द्वारा "बांदा महोत्सव" की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे  प्रस्तुतियां

इस बार बांदा महोत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे जिनमें हास्य कलाकार सुनील पाल, गायक कुलदीप चौहान, राजन श्रीवास्तव एंव शहनाह अख्तर और उस्मान मीर के संगीत कार्यक्रम भी होंगे। जिससे यह आयोजन और भी आकर्षक बनेगा।

विधायक प्रकाश द्वारा "बांदा महोत्सव" की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे  प्रस्तुतियां

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं होगा, बल्कि यह जिले की संस्कृति, लोककला और परंपराओं को उजागर करने का एक बड़ा अवसर भी होगा।

विधायक प्रकाश द्वारा "बांदा महोत्सव" की समीक्षा बैठक: देशभर के कलाकार देंगे  प्रस्तुतियां

महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों के विशेष शो, सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और स्टॉल, पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष प्रदर्शनियां तथा मनोरंजन और खानपान के विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। विधायक प्रकाश ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्टॉल आवंटन, साफ-सफाई, बिजली-पानी आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल, सड़क और आवास योजनाओं की समीक्षा: सांसद और मंत्री रामकेश ने विकास कार्यों में गति के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

UP Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर समर्थकों ने टेंपो और बाइक की लगाई शर्त, स्टांप पेपर पर कर डाली लिखापढ़ी

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन खबरदार : गौशालाओं में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

गजब की बात: बांदा जिले में ‘बह’ रही ‘दूध’ की धार, उत्पादन ‘तीन गुना’ बढ़ा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़