City News Uttar Pradesh
गजब की बात: बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन 'तीन गुना' बढ़ा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

गजब की बात: बांदा जिले में ‘बह’ रही ‘दूध’ की धार, उत्पादन ‘तीन गुना’ बढ़ा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। गजब की बात है ! ‘अन्ना प्रथा और बेहतर बारिश’ न होने से ‘बुंदेलखंड की पहचान ‘भले ही सूखे क्षेत्र की हो, फसलों का बेहतरीन उत्पादन न होने से ‘किसान आर्थिक तंगी’ से परेशान ‘कॄषि क्षेत्र में पिछड़ा’ हो, परंतु यही ‘बुंदेलखंड दुग्ध उत्पादन’ में ‘अग्रणी भी है। श्वेतधारा से समृद्ध हुआ दुग्ध उत्पादन पिछले सालों में करीब तीन गुना बढ़ गया। वहीं दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या भी 18 से बढ़कर 67 पहुंच गई है।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ाबुंदेलखंड का अनाज हो या दूध दोनों ही लाजवाब है। हालाकि यहां का दुग्ध उत्पादन पिछले कुछ सालों में गिरने लगा था मगर सरकार की सहायता से इसने फिर से एक मुकाम पाना शुरू किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2022-23 में जिले में दुग्ध उत्पादन समितियों की संख्या 18 थीं। इनसे दूध का उत्पादन 268 लीटर प्रतिदिन होता था। जो अब बढकर 895 लीटर रोजाना हो गया है।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ाविभाग का कहना है कि सरकारी प्रोत्साहन मिलने से समितियों की संख्या बढ़ी है। साथ ही कृषकों की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई तो श्वेतधारा समद्ध हो गई। शहर के नरैनी रोड पर दुग्ध अवशीतन केंद्र परिसर में आधुनिक मल्टी प्रोडक्ट ग्रीन फील्ड दुग्धशाला का निर्माण बुंदेलखंड पैकेज से कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन ने 103.16 करोड़ की धनराशि दे दी है।

गजब की बात : बांदा जिले में बह रही दूध की धार, उत्पादन तीन गुना बढ़ाइसके निर्माण से चित्रकूटधाम मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, दुग्ध उत्पादकों को रोजगार मिलेगा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ उचित दाम पर दूध व उससे बने उत्पाद मिलेंगे। दुग्ध विभाग के अधिकारी बताते है कि दुग्ध विकास कार्यक्रम गांव स्तर पर स्थापित दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से क्रियान्वित किए जाते हैं। अच्छी गुणवत्ता का दूध उत्पादन हो इसके लिए सदस्यों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, बोले- जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पलटी कार : एक की मौत चार घायल

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

City News Uttar Pradesh

हाईवे पर ट्रकों की सीधी भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत; पांच गंभीर रूप से घायल

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh

डीएम की स्वास्थ अधिकारियों पर गिरी गाज : समीक्षा में सब कुछ मिला बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़