City News Uttar Pradesh
रंजिश में बदमाशों ने युवक को घेरकर मार दी गोली: मेडिकल कालेज में इलाज
उत्तर प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मुरादाबाद। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बयान को लेकर हुए विवाद में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पांथरी (28) को शनिवार शाम दिल्ली रोड पर गोली मार दी। घायल संतोष को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले मोहन भागवत के बयान को लेकर संतोष का भाजपा नेता से फेसबुक पर विवाद हो गया था। वहीं आरोपी भाजपा नेता ने तीन दिन पहले मोहन भागवत के बयान के खिलाफ सीओ को ज्ञापन दिया था।

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद
Attack on Vishwa Hindu Parishad leader: BJP leader first shouted slogans and then shot, there was a controversy over the statement of the RSS chief

नया मुरादाबाद निवासी विहिप के सहमंत्री संतोष पांथरी शनिवार को कटघर में आयोजित संगठन के केंद्रीय महामंत्री की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद वह ई-रिक्शा से संगठन के महामंत्री अविनाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष योगेश त्यागी के साथ दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने उतर गए। जहां तीनों आपस में बातचीत करने लगे। इस बीच बाइक से पहुंचे आरोपी ने संतोष से कहा, जो परशुराम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं। इसके बाद उसने संतोष पर फायरिंग कर दी। गोली संतोष के पेट में लगी और वह गिर गया। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया।

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद
Attack on Vishwa Hindu Parishad leader: BJP leader first shouted slogans and then shot, there was a controversy over the statement of the RSS chief

आरोपी भाजपा नेता ब्राह्मण महासभा से भी जुड़ा है। घायल संतोष को दोनों साथी लेकर साईं हॉस्पिटल पहुंचे। जहां संतोष का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ डॉ. अनूप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। विहिप नेता अविनाश गुप्ता और योगेश त्यागी का बयान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरएसएस प्रमुख के खिलाफ ज्ञापन दिया था। मोहन भागवत के बयान को लेकर दोनों के बीच फेसबुक पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा था। पूछताछ के बाद आधार पर पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमलावर भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बताया जा रहा है। दोनों आपस में दोस्त थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला से दुकानदार ने की अश्लीलता : बोला- दोस्ती यारी बनी रहेगी, कौन सा तुम्हारा पति देख रहा है

यूपी में सख्तियां रहेंगी जारी, फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 17 मई तक रहेगा जारी …

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की जमानत सुनवाई टली : बुधवार को अब होगी सुनवाई

दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार : 22 गांजा बरामद, एमपी यूपी तक फैला था ‘नेटवर्क’

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाते समय में युवक की डूबकर मौत, बहता हुआ मिला था शव

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़