City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन 'आत्मबल' की 'दिव्य' ज्योति: बांटे 'ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन ‘आत्मबल’ की ‘दिव्य’ ज्योति: बांटे ‘ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को महुआ ब्लॉक में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। सहायता पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन 'आत्मबल' की 'दिव्य' ज्योति: बांटे 'ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग'

अपने संबोधन में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के साहस और आत्मविश्वास को सलाम करते हुए कहा “दिव्यांगजन आत्मबल की दिव्य ज्योति हैं”। कठिन से कठिन परिस्थितियों को यह लोग अपने आत्मबल से परास्त कर लेते हैं। शारीरिक चुनौतियों को भी अपने अनुकूल बनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन 'आत्मबल' की 'दिव्य' ज्योति: बांटे 'ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग'

उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में दिव्यांग भाइयों-बहनों को स्थान दिलाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। विधायक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन 'आत्मबल' की 'दिव्य' ज्योति: बांटे 'ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग'

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित विशेष शिविरों, उपकरण वितरण योजनाओं और पेंशन योजनाओं से लाखों दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। महुआ ब्लॉक में आयोजित यह शिविर उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन 'आत्मबल' की 'दिव्य' ज्योति: बांटे 'ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिव्यांग विभाग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह पहल अनेक दिव्यांग भाइयों-बहनों को नई ऊर्जा, नई दिशा और जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त आधार प्रदान करेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब महोबा : बच्चों के टीकारण में प्रदेश में पाया चौथा स्थान …

ओवर लोड वाहनों पर चेकिंग का चला चाबुक: 27 वाहनों का हुआ चालान

City News Uttar Pradesh

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का “अनुराग” : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का ‘एनकाउंटर’: सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे ‘बड़े हथियार’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़