27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का 'जनता दरबार' : चुटकियों में 'समस्याओं' का हुआ 'समाधान'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का ‘जनता दरबार’ : चुटकियों में ‘समस्याओं’ का हुआ ‘समाधान’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद में सोमवार का दिन आम नागरिकों के लिए राहत भरा रहा। जन सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू द्वारा आयोजित ‘जनता दरबार’ में समस्याओं का जिस ‘रफ्तार और गंभीरता’ से ‘निपटारा’ हुआ, वह नगर के प्रशासनिक कार्यपद्धति के लिए मिसाल बनकर उभरा।

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का 'जनता दरबार' : चुटकियों में 'समस्याओं' का हुआ 'समाधान'

सुबह ठीक दफ्तर के तय समय पर ही अध्यक्ष मालती गुप्ता और प्रतिनिधि अंकित बासू कार्यालय पहुँच गए। बहुत कम समय में दरबार में फरियादियों की कतारें लग गईं।

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का 'जनता दरबार' : चुटकियों में 'समस्याओं' का हुआ 'समाधान'

लेकिन खास बात यह रही कि लोगों को ना घंटों इंतजार करना पड़ा,ना फाइलों में उलझाया गया,ना चक्कर लगवाए गए। जनता दरबार के शुरू होते ही नगर के अलग-अलग वार्डों से आए लोगों की समस्याओं को क्रमवार सुना गया।

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का 'जनता दरबार' : चुटकियों में 'समस्याओं' का हुआ 'समाधान'

पालिका प्रशासन ने इस बार एक बिल्कुल नया मॉडल अपनाया, संबंधित अधिकारी मौके पर बुलाए गए। पटल के लिपिकों को तुरंत फाइलें तैयार करने के निर्देश मिले, लंबित पत्रावलियों को तुरंत खोला गया और कई समस्याओं का वहीं पर निस्तारण कर दिया गया। जनता ने इसे “राहत का असली दरबार” बताया।

अध्यक्ष मालती व प्रतिनिधि अंकित का 'जनता दरबार' : चुटकियों में 'समस्याओं' का हुआ 'समाधान'

जनता दरबार के दौरान प्रतिनिधि अंकित बासू ने स्पष्ट कहा जन समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका तुरंत और प्रभावी समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पालिका क्षेत्र में सड़क, सफाई, प्रकाश, पेयजल और नागरिक सुविधाओं को मिशन मोड में सुधारने की योजना पर काम चल रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले के निकाय चुनाव में 57.25 प्रतिशत मतदान: मतदाताओं में रहा भारी उत्साह

विधायक प्रकाश का फरमान : बनेगे बहुउद्देशीय तालाब, किसानी को मिलेगी उड़ान ! …

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन 15 से

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग

City News Uttar Pradesh

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़