City News Uttar Pradesh
यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा देने वाले जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक बुधवार को काम पर वापस लौट आए हैं। विभाग में हाल ही में हुए तबादलों में अवैध वसूली, नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार, अफसरों द्वारा बात न सुनने और दलित मंत्री होने की वजह से भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक के उठाए गए विभाग में भ्रष्टाचार व अफसरों द्वारा मंत्री की अनदेखी के मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया था। सीएम योगी ने दिनेश खटीक की एक-एक बात बंद कमरे में सुनी थी। उन्होंने हर आरोप की जांच का आश्वासन देने के साथ उनका त्याग-पत्र अस्वीकार कर दिया था।

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल
Minister of State Dinesh Khatik, who created panic in UP politics by resigning, returned to work, attended a meeting with Cabinet Minister Swatantradev

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले आश्वासन के बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को कामकाज संभाल लिया। वह कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और राज्यमंत्री रामकेश निषाद के साथ सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान राज्य में कम बारिश वाले जिलों में फसलों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल
Minister of State Dinesh Khatik, who created panic in UP politics by resigning, returned to work, attended a meeting with Cabinet Minister Swatantradev

बता दें कि जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री खटीक के त्याग पत्र की चर्चा 19 जुलाई की शाम से ही शुरू हो गई थी और फिर 20 जुलाई को उनके द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेजा गया त्याग-पत्र भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वह दिल्ली पहुंच गए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर पूरा मामला बताया था ।

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल
Minister of State Dinesh Khatik, who created panic in UP politics by resigning, returned to work, attended a meeting with Cabinet Minister Swatantradev

दिल्ली से मामले में हस्तक्षेप के बाद 21 जुलाई की दोपहर में दिनेश खटीक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां लगभग 20 मिनट तक सीएम योगी आदित्यनाथ से अकेले में उनकी बात हुई। इस दौरान उन्होंने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जानकारी दी। कहा कि राज्यमंत्रियों की बात अधिकारी नहीं सुनते, जिससे अपमानजनक स्थिति बन गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और प्रमुख सचिव अनिल गर्ग भी मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे ।

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल
Minister of State Dinesh Khatik, who created panic in UP politics by resigning, returned to work, attended a meeting with Cabinet Minister Swatantradev

दिनेश ने उनके सामने भी कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। उठाते हैं तो बीच में काट देते हैं। इस पर सीएम योगी ने प्रमुख सचिव से जवाब-तलब कर लिया। खटीक के अनुसार मुख्यमंत्री ने तबादलों में भ्रष्टाचार सहित सभी आरोपों पर जांच कराने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि कोई शिकायत मिले तो उसकी तुरंत जांच कराकर कार्रवाई की जाए। आखिरकार मुख्यमंत्री योगी ने जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक इस्तीफा अस्वीकार कर दिया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदाता पुनरीक्षण की हो गई ‘लईया करारी’ : क्या प्रत्याशी मारेंगे ‘गुहारी’ ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बूथ सशक्तीकरण योजना चढ़ रही परवान: साइबर योद्धा हो रहे तैयार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें खत्म किया प्रदेश से गुंडा राज और विकास को दी नई गति : बृजेश पाठक

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश

City News Uttar Pradesh

मतदाता दिवस पर मची जागरूकता की धूम : आयुक्त एवं डीएम नें दिलाई शपथ

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में बादलों का डेरा : बिजली गिरने औऱ ओला वृष्टि की संभावना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़